फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   qr code on chandigarh district court summons

कोर्ट से भेजे जाने वाले समन पर अब होगा क्यूआर कोड, जानिए क्यों

Sun, 17 Jun 2018 01:17 PM IST
अमरीश शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
अमरीश शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 17 Jun 2018 01:17 PM IST
विज्ञापन
qr code on chandigarh district court summons
QR Code Free Scan
हाईटेक होती जा रही जिला अदालत ने इस महीने से एक और पहल की है। अब कोर्ट से भेजे जाने वाले समन पर क्यूआर कोड होगा। पिछले साल सभी कोर्ट में जहां वीडियो कान्फ्रेंसिंग के लिए एलसीडी समेत अन्य सेटअप लगाए गए थे और सभी कोर्ट रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।
विज्ञापन


वहीं, इस बार अब जिला अदालत से भेजे जाने वाले समन में क्यूआर कोड होगा ताकि अगर किसी को समन किस केस में है या अन्य किसी तरह की जानकारी चाहिए तो वह क्यूआर कोड को स्कैन कर पूरी जानकारी हासिल कर सकता है। कंप्यूटर से बनने वाले सभी समन में क्यूआर कोड होने से इसकी सत्यता भी रहेगी।
विज्ञापन


इस महीने जून से क्यूआर कोड लगे समन जारी भी होने लगे हैं। जिला अदालत से किसी केस में किसी को गवाही के लिए बुलाना हो तो इसके लिए अदालत की ओर से व्यक्ति के नाम पर समन भेजे जाते हैं। अक्सर अदालत से आने वाले समन पर लोग घबरा जाते हैं और इसके लिए वकीलों से सलाह मशवरा लेने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, अब कोई समन आए तो घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि कोर्ट से जारी समन पर क्यूआर कोड होगा। उसे स्कैन करने पर किस केस में समन है, इसकी पूरी जानकारी आपको मोबाइल पर मिल सकेगी। इस पहल का सबसे अधिक फायदा यह है कि इससे समन की सत्यता भी प्रमाणित हो सकेगी। क्यूआर कोड को स्कैन करने पर अगर केस संबंधित कोई जानकारी नहीं मिलती तो समझ जाएं की वह फर्जी हो सकता है।


क्यूआर कोड होने से सबसे अधिक फायदा पुलिसकर्मियों को होगा। क्योंकि उन्हें अगर किसी न किसी केस में अदालत में गवाही देने आना पड़ता है। इतने केसों में गवाही होने के कारण वह अक्सर असमंजस में होते हैं कि यह समन किस केस में आया है। लेकिन, अब वह जैसे ही क्यूआर कोड स्कैन करेंगे तो उन्हें केस से जुड़ी सारी जानकारी उनके मोबाइल पर चंद सेकंड में मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed