फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Qaumi Insaf Morcha takes out fury march on occasion of Independence Day in Mohali

Mohali News: कौमी इंसाफ मोर्चा ने मोहाली में निकाला रोष मार्च; चंडीगढ़ सीमा में घुसने की कोशिश, धक्का मुक्की

Tue, 15 Aug 2023 08:53 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली
अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली Published by: श्याम जी. Updated Tue, 15 Aug 2023 08:53 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कौमी इंसाफ मोर्चा ने मोहाली में रोष मार्च निकाला। इस मोर्चे में पंजाब भर से सैकड़ों लोग पहुंचे। गाड़ियों, बाइक और पैदल लोगों ने रोष मार्च में हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
Qaumi Insaf Morcha takes out fury march on occasion of Independence Day in Mohali
कौमी इंसाफ मोर्चा का रोष मार्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कौमी इंसाफ मोर्चा ने मोहाली में रोष मार्च निकाला। इस मोर्चे में पंजाब भर से सैकड़ों लोग पहुंचे। रोष मार्च में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बताया जा रहा है कि कौमी इंसाफ मोर्चा जेलों में बंद सिख कैदियों की रिहाई की मांग कर रहा है। वहीं, इस दौरान मोहाली में जगह-जगह भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। चंडीगढ़ सीमा पर पुलिस पैरामिलिट्री और सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं। रोष मार्च की वजह से पुलिस ने कई स्थानों पर ट्रैफिक भी डायवर्ट किया है।

विज्ञापन

Qaumi Insaf Morcha takes out fury march on occasion of Independence Day in Mohali
कौमी इंसाफ मोर्चा ने निकाला रोष मार्च - फोटो : अमर उजाला

दोपहर 12:00 बजे शुरू हुआ कौमी इंसाफ मोर्चा का मार्च शहर भर का चक्कर लगाकर वापस वाईपीएस चौक स्थित मोर्चे पर पौने 3 बजे समाप्त हुआ। कौमी इंसाफ मोर्चा को विभिन्न किसान जत्थेबंदियों का भी समर्थन मिला। रोष मार्च में करीब 5,000 लोगों ने हिस्सा लिया। वहीं, 5,000 और लोग आज यानी मंगलवार को कौमी इंसाफ मोर्चे के धरना स्थल पर पहुंचे। इन लोगों ने रोष मार्च में हिस्सा नहीं लिया, मगर धरना स्थल में रहकर कौमी इंसाफ मोर्चे को समर्थन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Qaumi Insaf Morcha takes out fury march on occasion of Independence Day in Mohali
कौमी इंसाफ मोर्चा ने निकाला रोष मार्च - फोटो : अमर उजाला

कौमी इंसाफ मोर्चे के रोष मार्च के मद्देनजर चंडीगढ़ और मोहाली की 12 सीमाओं पर पुलिस बल भारी मात्रा में तैनात रहा। इस बीच दो सीमाओं सेक्टर 52, 53 और फर्नीचर मार्केट फेस-2 पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग हटाकर चंडीगढ़ में दाखिल होने की कोशिश भी की, मगर पुलिस के जवानों ने उन्हें रोक लिया। इतने में मोर्चे के वरिष्ठ नेताओं ने उन लोगों को समझाकर वहां से हटाया और धरना स्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed