फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Qaumi Insaaf Morcha protesters set out to meet the Governor, stopped at the border

Chandigarh News: राज्यपाल से मिलने निकले कौमी इंसाफ मोर्चा प्रदर्शनकारी, बॉर्डर पर ही रोका

Wed, 02 Oct 2024 06:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Qaumi Insaaf Morcha protesters set out to meet the Governor, stopped at the border
चंडीगढ़। बंदी सिखों की रिहाई के लिए कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को रोष मार्च निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल से मिलने चंडीगढ़ की ओर आना था लेकिन उन्हें वाईपीएस चौक पर ही मोहाली पुलिस ने रोक लिया। चंडीगढ़ पुलिस मंगलवार सुबह 8:00 बजे से ही मोहाली से चंडीगढ़ आने वाले सभी एंट्री पॉइंट पर तैनात हो गई थी।
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से दो पॉइंट को पूर्ण रूप से सील कर दिया था, जिसमें एक सेक्टर-51 से वाईपीएस की सड़क और सेक्टर-52, 53 लाइट पॉइंट थे। प्रदर्शनकारी बंदी सिखों की रिहाई न होने पर रोष में नजर आए, जो राज्यपाल घर को घेरना चाह रहे थे। प्रदर्शनकारियों को रोकने ले लिए चंडीगढ़ पुलिस कई तरह की तैयारी में थी। हर मोहाली से चंडीगढ़ के एंट्री पॉइंट पर पुलिसकर्मी तैनात किए थे। वहीं, वाईपीएस से सेक्टर-51 वाली सड़क और सेक्टर-52 और 53 लाइट पॉइंट को पूर्ण रूप से बंद रखा। सेक्टर-51 की बैरीकेडिंग के दूसरी तरफ ही किसानों को मोहाली पुलिस की ओर से रोक दिया था। चंडीगढ़ पुलिस भी पूर्ण रूप से तैयार थी। तैयारी में पहले स्तर पर मिट्टी से लदे ट्रक रुकावट के रूप में खड़े किए थे। पानी की बौछार के लिए फायर ब्रिगेड खड़ी थी और इसके साथ ही टीयर गैस के गोले भी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed