फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   python, ten feet long python found in farm house chandigarh

शिकार की तलाश में फार्म हाउस में घुसा 10 फीट का अजगर, हड़कंप

Fri, 30 Sep 2016 07:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 30 Sep 2016 07:49 AM IST
विज्ञापन
python, ten feet long python found in farm house chandigarh
दावा है कि इससे बड़ा अजगर पहले उन्होंने चंडीगढ़ से नहीं पकड़ा - फोटो : Amar ujala
शिकार के लिए फार्म हाउस में घुसे अजगर को चंडीगढ़ फारेस्ट डिपार्टमेंट के कर्मचारियों ने दबोच लिया है। यह पहली बार है जब करीब दस फीट का अजगर पकड़ा गया हो। कर्मचारियों का दावा है कि इससे बड़ा अजगर पहले उन्होंने चंडीगढ़ से नहीं पकड़ा। पकड़ने के बाद उसे नेपली के जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ फारेस्ट डिपार्टमेंट की ओर से बताया गया है कि उन्हें दोपहर के वक्त सूचना मिली कि नयागांव के पीछे बने वालिया फार्म हाउस में एक अजगर घूम रहा है।

इसे सबसे पहले वहां पर काम करने वाले मजदूरों ने देखा था। उन्होंने इसकी जानकारी फार्म हाउस के मालिक को दी और वहां फारेस्ट डिपार्टमेंट को। सूचना मिलते ही फारेस्ट डिपार्टमेंट के कर्मचारी गफ्फार, अशरफ, मेहंदी, अब्दुल और संदीप फार्म हाउस पहुंचे।
विज्ञापन

अजगर फार्म हाउस में काफी तेजी से चल रहा था

python, ten feet long python found in farm house chandigarh
दावा है कि इससे बड़ा अजगर पहले उन्होंने चंडीगढ़ से नहीं पकड़ा। - फोटो : Amar ujala
कर्मचारियों ने देखा कि अजगर फार्म हाउस में काफी तेजी से चल रहा था, जबकि आमतौर पर वह धीरे-धीरे चलता है। ऐसा लग रहा था कि वह काफी भूखा है और शिकार की तलाश में फार्म हाउस में घुसा था। जब उसे पकड़ने की कोशिश की गई तो वह गुस्से में उनकी ओर आया।

इससे कर्मचारी थोड़े भयभीत भी हुए, लेकिन वे हिम्मत दिखाकर उसे पकड़ने में जुट गए। करीब 10 मिनट में उसे पकड़ लिया गया। कर्मचारियों ने इससे पहले उन्होंने सुखना लेक के पास करीब सात से आठ फुट का अजगर पकड़ा था। चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों में अजगर पाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed