फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pwd officer gulab singh died in pgi chandigarh, was injured in kasauli town planner killing

कसौली गोलीकांड में घायल हुए PWD कर्मी गुलाब सिंह की मौत, पीजीआई में भर्ती थे

Sun, 13 May 2018 11:36 AM IST
अविनाश शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
अविनाश शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 13 May 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
pwd officer gulab singh died in pgi chandigarh, was injured in kasauli town planner killing
पीडब्ल्यूडी कर्मचारी गुलाब सिंह
बहुचर्चित कसौली गोलीकांड में घायल हुए पीडब्ल्यूडी कर्मचारी गुलाब सिंह की मौत हो गई है। पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था। उनकी हालत नाजुक चल रही थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।
विज्ञापन


गुलाब सिंह की हालत वीरवार सुबह दूसरे वार्ड में शिफ्ट करते वक्त अचानक खराब हो गई थी। डॉक्टरों ने 72 घंटे बेहद नाजुक बताए हुए थे। स्ट्रेचर पर रखा गया तो अचानक उनकी सांस चलना बंद हो गई थी।
विज्ञापन


छुट्टी की तैयारी में थे : लेखराम
लोनिवि बेलदार गुलाब सिंह के भतीजे लेखराम ने बताया कि नौ मई को मुख्यमंत्री मिलने आए थे। उस समय तक गुलाब सिंह की हालत दुरुस्त थी। वे पीजीआई से छुट्टी लेने की योजना बना रहे थे कि गुलाब सिंह की सांस अचानक बंद हो गई थी। मौके पर डॉक्टरों ने स्थिति को संभाल लिया। शुक्रवार को गुलाब सिंह ने आंखें खोली और इशारे से अपने आसपास खड़े लोगों की पहचान भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मई को हुआ था हत्याकांड

pwd officer gulab singh died in pgi chandigarh, was injured in kasauli town planner killing
kasauli
बता दें कि एक मई को सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर कसौली में टीसीपी अधिकारी शैलबाला की अगुवाई में अवैध निर्माण गिराने पहुंची थी। इस दौरान लोनिवि कर्मचारी गुलाब सिंह भी मौजूद थे। नारायणी गेस्ट हाउस के मालिक विजय सिंह ठाकुर ने पिस्तौल से शैलबाला और गुलाब सिंह पर गोलियां दाग दी थीं।

इससे शैल बाला की मौके पर मौत हो गई, जबकि गुलाब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गंभीर हालत में उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया था। गुलाब सिंह को दिल के करीब चार इंच नीचे गोली लगी थी, जो बाएं हिस्से को छूकर दाएं से बाहर निकल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed