{"_id":"5f4017ae8ebc3e3cd265ade5","slug":"puta-s-tenure-punjab-university-completed-seventh-pay-scale-benefit-obtained-chandigarh-news-pkl385391676","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब विश्वविद्यालय में पुटा का कार्यकाल हुआ पूरा, सातवें वेतनमान का लाभ नहीं मिल सका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब विश्वविद्यालय में पुटा का कार्यकाल हुआ पूरा, सातवें वेतनमान का लाभ नहीं मिल सका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय शिक्षक संघ यानी पुटा का कार्यकाल शुक्रवार को पूरा हो गया। इसे लेकर अध्यक्ष प्रो. राजेश गिल व सचिव प्रो. जेके गोस्वामी ने शिक्षकों के नाम एक पत्र जारी किया है और साथ देने का आभार जताया है। उन्होंने यह भी कहा है कि कुछ लोग शिक्षकों को बांटने के लिए अभियान चला रहे हैं लेकिन इसके लिए सावधानी बरतते हुए एकजुट रहने की जरूरत है।
पिछले साल पुटा चुनाव के दौरान शिक्षकों को सातवें वेतनमान, पास्ट सर्विस काउंट का लाभ दिलाने आदि की घोषणा की गई थी लेकिन इसका लाभ नहीं मिल पाया। हालांकि शिक्षकों को अध्यक्ष व सचिव ने सफाई देते हुए कहा है कि इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया है लेकिन अभी इस कार्य के लिए कुछ संघर्ष और करना पड़ेगा। उन्होंने कहा है कि शिक्षक समुदाय ने एक साल के कार्यकाल में एकजुटता का परिचय दिया है। कोरोना ने तमाम कार्य बाधित किए लेकिन समय पर आगे हल होंगे।
उन्होंने कहा है कि पुटा का चुनाव जल्द होगा। इसके लिए चुनाव अधिकारी नामित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार पुटा चुनाव के लिए इस बार कई उम्मीदवार मैदान में हैं। एक-दो दिन में उनके नाम फाइनल हो जाएंगे।