फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Puta election September New teachers cast votes teachers get a chance to vote

सितंबर में पुटा चुनाव.. पर नए शिक्षक नहीं डाल सकेंगे वोट, 65 साल पार कर चुके शिक्षकों को मिल सकता है वोट डालने का मौका

Fri, 21 Aug 2020 02:37 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
Puta election September New teachers cast votes teachers get a chance to vote
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय टीचर्स एसोसिएशन के चुनाव इस बार एक माह देरी से होंगे। सितंबर के प्रथम व दूसरे सप्ताह में यह चुनाव करवाए जा सकते हैं। इसकी तैयारियां होनी थी, लेकिन अब तक नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन

पुटा के पूर्व पदाधिकारियों का आरोप है कि पुटा चुनाव में नए शिक्षक वोट नहीं डाल सकेंगे। वहीं 65 साल पार कर चुके शिक्षकों को फिर से वोट डालने का मौका मिल सकता है क्योंकि न तो पुटा चुनाव के लिए सदस्यता अभियान चलाया गया और न पुरानी सूची को दुरुस्त किया गया। हालांकि दावे किए जा रहे हैं कि सदस्यता सूची दुरुस्त होगी।
विज्ञापन

पुटा की कार्यकारिणी का कार्यकाल 21 अगस्त को पूरा होने जा रहा है। उसके बाद सभी पदाधिकारी भूतपूर्व हो जाएंगे। चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी ही पूरी जिम्मेदारी निभाएंगे। पुटा के पूर्व अध्यक्ष प्रो. मुहम्मद खालिद का कहना है कि सदस्यता अभियान चलाया जाना चाहिए था लेकिन इसके लिए कोई योजना नहीं बनाई गई। एग्जीक्यूटिव सदस्यों की बैठक नहीं बुलाई गई। चुनाव की रूपरेखा इसी बैठक के जरिये तय होनी थी लेकिन यह नहीं की गई। इस बार तमाम अव्यवस्थाएं हैं। नए शिक्षकों को वोटर नहीं बनाया गया, न सदस्यता शुल्क लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव सितंबर में करवाएंगे। इस चुनाव के लिए किसी की अनुमति नहीं लेनी होगी। सदस्यता सूची पर भी काम किया जाएगा। -डॉ. विजय नागपाल, चुनाव अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed