फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Purses snatched from women at two different places, two cases registered

Chandigarh News: दो जगह अलग-अलग महिलाओं से झपटे पर्स, दो मामले दर्ज

Thu, 28 Mar 2024 05:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Purses snatched from women at two different places, two cases registered
मोहाली। मटौर थाने के अंतर्गत पड़ते दो अलग-अलग क्षेत्र से स्कूटर सवार व्यक्ति दो महिलाओं के पर्स झपटकर ले गया। दोनों वारदातें अलग-अलग जगह हुई जिसे मोटरसाइकिल सवार युवक ने अंजाम दिया। दोनों पीड़ित महिलाओं ने मामले की शिकायत मटौर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने इन मामलों में अज्ञात मोटरसाइकिल सवार झपटमार के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए है। पुलिस ने दोनों वारदातों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। दोनों वारदातों को अलग-अलग युवकों ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन

पहली वारदात की जानकारी देते हुए फेज-3बी1 निवासी कंवलप्रीत कौर ने बताया कि वह घरेलू कामकाज का सामान लेने के लिए फेज-7 की मार्केट गई थी। जब वह सामान लेकर लौट रही थी तो रास्ते में एक युवक मोटरसाइकिल पर आया और उसने उसका हाथ में पकड़ा पर्स झपट्टा मारकर छीन लिया। झपटमार के झपटा मारने से वह अनियंत्रित हो गई और बाइक का नंबर नोट नहीं कर पाई। कंवलप्रीत कौर ने बताया कि उसके पर्स में पांच हजार रुपये कैश व कुछ जरूरी कागजात थे। उसने इस मामले में शिकायत मटौर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने कंवलप्रीत कौर की शिकायत पर अज्ञात झपटमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 379बी के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


इसी तरह कुलदीप कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह मूलरूप से घग्गर सिराई पटियाला की रहने वाली है। वह सेक्टर-71 में आईवीवाई अस्पताल अपने किसी रिश्तेदार का हालचाल पूछने आई थी। जब वह अस्पताल के बाहर सडक़ किनारे खड़ी थी तो इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार युवक उसके पास आया और उसका पर्स छीनकर फरार हो गया। उसने झपटमार को पकड़ने के लिए काफी शोर मचाया, लेकिन वह अंदरूनी रास्तों के जरिए फरार होने में कामयाब हो गया। कुलदीप कौर ने बताया कि उसके पर्स में 50 हजार कैश, एक मोबाइल फोन था। उसने भी इस मामले की शिकायत मटौर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात झपटमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed