फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pure water will reach every house Of Haryana

हरियाणा के हर घर तक पहुंचेगा अब ‘नल से शुद्ध जल’, बस्तियों में लगेंगे आरओ

Sun, 03 Nov 2019 05:49 PM IST
ajay kumar मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 03 Nov 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
Pure water will reach every house Of Haryana
फाइल फोटो - फोटो : PTI

हरियाणा के सभी घरों में स्वच्छ पेयजल की पहुंच सुनिश्चित करने को सरकार जल्द ही एक खास योजना शुरू करेगी। हर घर को ‘नल से शुद्ध जल’ योजना के तहत प्रदेश में कोई भी घर ऐसा नहीं छोड़ा जाएगा, जहां नल से स्वच्छ पेयजल की पहुंच न हो। शहरी इलाका हो या ग्रामीण क्षेत्र पाइपलाइन से इन सभी क्षेत्रों में पानी की पहुंच आसान की जाएगी।

विज्ञापन


हालांकि इस दिशा में सूबे में कुछ परियोजनाओं पर काम चल भी रहा है। लेकिन नई सरकार अब इन परियोजनाओं का दायरा और बढ़ाने की तैयारी में है। शहरों और गांवों के वे इलाके जो अभी तक इन परियोजनाओं के अंतर्गत शामिल नहीं है, उन क्षेत्रों में भी लोगों के लिए स्वच्छ पानी की पहुंच संभव हो सके, इसके लिए खास योजनाएं तैयार की जाएंगी।
विज्ञापन


जिसके तहत इन क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाकर नहरी पानी व ट्यूबवेल के माध्यम से इन क्षेत्रों में रहने वाले बाशिंदों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराया जाएगा। हरियाणा में अभी स्थिति स्वच्छ पेयजल की स्थिति थोड़ी खराब है। कई ग्रामीण इलाके तो ऐेसे हैं, जहां आज भी पेयजल व्यवस्था न होने से लोगों को काफी दूर से पानी लाना पड़ता है। गर्मियों के दिनों में तो ये समस्या बहुत ज्यादा गंभीर हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब नई सरकार शहरों व गांवों में तेजी से पाइपलाइन का जाल बिछाते हुए पेयजल के संकट को पूरी तरह दूर करने के काम में जुटेगी। इसके अलावा हरियाणा की वो बस्तियां जहां पानी की गुणवत्ता अच्छी नहीं है, वहां भी ‘मुख्यमंत्री शुद्ध जल योजना’ की शुरुआत की जाएगी। जिसके तहत बस्तियों के मुख्य स्थलों पर आरओ वॉटर प्यूरीफायर लगाए जाएंगे।

मिशन बनेगा ‘जल ही जीवन है’ अभियान
सरकार अब अपने जल ही जीवन है अभियान को एक मिशन के रूप में लेकर आगे बढ़ेगी। प्रदेश में व्याप्त जल संकट को देखते हुए इस मिशन के तहत जल संरक्षण के प्रयासों को और तेज किया जाएगा। इसके लिए सरकारी तंत्र के साथ-साथ जन भागीदारी की भी मदद ली जाएगी। बारिश के पानी को कैसे वेस्ट होने से बचाया जाए, वेस्ट वॉटर को कैसे ट्रीट कर उसका अन्य रूप में इस्तेमाल किया जाए, इत्यादि प्रयास और तेज किए जाएंगे।

पिछले कार्यकाल में हर घर की रसोई में गैस सिलेंडर पहुंचाकर उसे धुआं मुक्त किया था। इस बार हम ‘हर घर में नल से शुद्ध जल’ उपलब्ध कराएंगें। ऐसा हम सिर्फ सरकारी ढंग से ही नहीं, बल्कि जनभागीदारी से काफी असरदार तरीके से इस लक्ष्य को पूरा करेंगे। लोगों से भी आह्वान करता हूं कि वे भी जल संरक्षण में हमारी मदद करें। - मनोहर लाल, मुख्यमंत्री, हरियाणा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed