{"_id":"64ad6a162cdfb8c924005c35","slug":"punjabi-singer-surinder-shinda-hospitalized-in-ludhiana-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: पंजाबी गायक सुरिंदर छिंदा की हालत नाजुक, निजी अस्पताल में भर्ती, मौत की खबर अफवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: पंजाबी गायक सुरिंदर छिंदा की हालत नाजुक, निजी अस्पताल में भर्ती, मौत की खबर अफवाह
Tue, 11 Jul 2023 08:13 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 11 Jul 2023 08:13 PM IST
सार
पंजाबी लोक गायक सुरिंदर शिंदा की हालत नाजुक है। अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ गई है, जिसके चलते उन्हें लुधियाना के मॉडल टाउन के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। छिंदा को डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर रखा है।
विज्ञापन
पंजाबी गायक सुरिंदर छिंदा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुरीली आवाज के मालिक और प्रसिद्ध पंजाबी गायक सुरिंदर छिंदा की मंगलवार को मौत की अफवाह उड़ गई। हालांकि सुरिंदर छिंदा शहर के निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सोशल मीडिया पर उनकी मौत की खबर आने के बाद उनके समर्थक दुखी हो गए। इसके बाद सुरिंदर छिंदा के बेटे मनिंदर छिंदा ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर पिता की मौत की खबर पर विराम लगाया और कहा कि उनकी मौत की खबर झूठी है। उनके पिता सुरिंदर छिंदा का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
लोग उनकी किसी भी ऐसी खबर को सच्चाई न माने। उन्होंने कहा कि उनके पिता के लिए लोग प्रार्थना करें ताकि वे जल्द ठीक हो सकें और पंजाबी इंडस्ट्री के लिए काम करें। शहर के अस्पताल में उपचाराधीन सुरिंदर छिंदा का हाल जानने कई लोग पहुंचे। इस दौरान सभी ने मनिंदर से मिलकर उनके पिता का हालचाल जाना।
विज्ञापन
पंजाबी लोक गायक सुरिंदर शिंदा की हालत नाजुक है। अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ गई है, जिसके चलते उन्हें लुधियाना के मॉडल टाउन के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। छिंदा को डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर रखा है। जानकारी देते हुए उनके करीबी अमरजीत टिक्का ने बताया कि छिंदा का कुछ दिन पहले औरीसन अस्पताल में मामूली-सा ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद अचानक इंफेक्शन बढ़ गया। इस कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। डॉक्टरों की टीम लगातार उनके इलाज में लगी है।
विज्ञापन