फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjabi singer Sidhu Musewala met congress leader Rahul Gandhi

पंजाब: राहुल गांधी से मिले सिद्धू मूसेवाला, नवजोत सिंह सिद्धू बोले- आशीर्वाद लेने आए थे

Fri, 03 Dec 2021 07:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 03 Dec 2021 07:17 PM IST
सार

पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला ने शुक्रवार को पंजाब भवन में कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। इसके बाद उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू के साथ राहुल गांधी से मुलाकात की। 

विज्ञापन
Punjabi singer Sidhu Musewala met congress leader Rahul Gandhi
सिद्धू मूसेवाला और नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस में शामिल होने के बाद पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला ने राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात पर पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला राहुल गांधी से आशीर्वाद लेने आए थे। उन्होंने राहुल गांधी को अपना विजन बताया है कि वे पंजाब में लोगों की जिंदगी बेहतरी के लिए बदलना चाहते हैं। राहुल गांधी ने सिद्धू मूसेवाला को बहुत सराहा है।

विज्ञापन


इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा, एक प्रसिद्ध गीत है ‘बोले नी बबीहा बोले..’ तो अब कांग्रेस में मूसेवाला का बबीहा बोलेगा। ये लोगों के दिलों को जानता है, लोगों की भावनाओं को जानता है, इसलिए हमें विश्वास है कि वे कांग्रेस में आकर अब युवाओं के साथ मिलकर पंजाब में एक क्रांति लेकर आएंगे। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, संगीत की असीम प्रतिभा के साथ मूसेवाला अपने माता-पिता के रास्ते पर चलते हुए मानवता की तन-मन से सेवा करेंगे।
विज्ञापन

चार साल पहले शुरू किया था गायकी का कैरियर

मूसेवाला ने कहा, चार साल पहले गायकी में अपना कैरियर शुरू किया था। ईश्वर की कृपा से लोगों का इतना प्यार मिला कि देश में ही नहीं बल्कि, विदेश में भी सराहना मिली। अब चार साल बाद मैं एक नया कदम उठाने जा रहा हूं। सिस्टम बदलने के लिए सिस्टम का हिस्सा बनना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 मानसा से कांग्रेस के प्रत्याशी हो सकते हैं 

कांग्रेस मूसेवाला को आगामी विधानसभा चुनाव में मानसा से अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद मूसेवाला ने सिद्धू, हरीश चौधरी व राजा वड़िंग के साथ राहुल गांधी से मुलाकात की। हालांकि इस मुलाकात के दौरान कोई घोषणा तो नहीं की गई लेकिन मूसेवाला और राहुल गांधी की फोटो जारी कर कांग्रेस ने आगामी संभावनाओं के संकेत दे दिए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed