फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjabi Singer Jelly rape case, Police get polygraph test

अब सिंगर जैली का पोलीग्राफ टेस्ट करवाएगी पुलिस, यहां से मिली तारीख

Tue, 10 Oct 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब) Updated Tue, 10 Oct 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
Punjabi Singer Jelly rape case, Police get polygraph test
Punjabi Singer Jelly - फोटो : File Photo
पंजाबी मॉडल से रेप मामले में अब पुलिस ने सिंगर जरनैल सिंह जैली का पोलीग्राफी टेस्ट करवाने की तैयारी कर ली है। सूत्रों से पता चला है कि दिल्ली स्थित लैब से टेस्ट करवाने का समय मिल गई है। अगर सबकुछ सही रहा तो इसी माह 17 अक्तूबर को आरोपी का टेस्ट होगा।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस आरोपी को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर टेस्ट के लिए लेकर जाएगी। वहीं, इस मामले में इस टेस्ट को काफी अहम माना जा रहा है। क्योंकि पीड़िता पहले ही कई बार कह चुकी है कि इस टेस्ट से सच्चाई सामने आएगी। इससे पहले सोमवार को जिला अदालत में इस केस की सुनवाई हुई।
विज्ञापन


अदालत में आरोपी जैली को पेश किया गया। इस दौरान अदालत में आरोपी पर चार्जेज फ्रेम होने थे। उम्मीद जताई जा रही है कि अगली सुनवाई पर चार्जेज फ्रेम होंगे। अदालत ने फिलहाल केस की सुनवाई के लिए अगली तारीख 17 अक्तूबर निश्चित कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Punjabi Singer Jelly rape case, Police get polygraph test
Punjabi Singer Jelly - फोटो : File Photo
यह है मामला 
यह मामला अक्तूबर 2014 में सामने आया था। एक मॉडल ने आरोप लगाया था कि उसने पंजाबी गायकी सीखने के लिए पंजाबी सिंगर जरनैल सिंह उर्फ जैली से मुलाकात की। जैली ने उसे विश्वास दिलाया था कि वह उसे गाने की ट्रेनिंग दे देगा। उसने उसे गाना सिखाना शुरू कर दिया। इसी बीच एक दिन वह उसे बहाने से सेक्टर-57 के फ्लैट में ले गया। जहां पर पहले से ही उसके साथी मौजूद थे।

इस दौरान उन्होंने उसे कोल ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। आरोपियों ने उसके साथ गैंग रेप किया था। जैली ने उसकी वीडियो भी तैयार कर ली थी। साथ ही उसे धमकी दी थी कि किसी को इस बारे में बताया तो उसकी वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर देंगे। वहीं, वारदात के बाद मारपीट कर एक अज्ञात स्थान पर छोड़ गए थे। मॉडल ने फिर अपने एक जानकार को बुलाया। जिसने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया था। 

मंत्री से लगाई गुहार तो पेश किया चालान 
जानकारी के मुताबिक, कुछ समय पूर्व जब पुलिस इस मामले में चालान पेश नहीं कर रही थी। तो पीड़ित पंजाबी मॉडल पंजाब सरकार के एक मंत्री की सभा में पहुंच गई थी। इस दौरान उसने समारोह में सरकार से मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई थी। इसके बाद पुलिस की तरफ से चालान पेश किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed