{"_id":"5e515c108ebc3ef38a31f803","slug":"punjabi-film-shooter-ban-in-haryana-after-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के बाद हरियाणा में भी फिल्म 'शूटर' बैन, इस खतरनाक गैंगस्टर पर है आधारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के बाद हरियाणा में भी फिल्म 'शूटर' बैन, इस खतरनाक गैंगस्टर पर है आधारित
Sat, 22 Feb 2020 10:21 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 22 Feb 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा में भी फिल्म शूटर बैन।
हरियाणा ने भी पंजाबी फिल्म ‘शूटर’ को प्रदेश में बैन कर दिया है। गृह विभाग ने प्रदेश में फिल्म को प्रतिबंधित करते हुए इसे सिनेमा घरों में रिलीज नहीं करने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को फिल्म पर रोक लगाने के लिए उचित निर्णय लेने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
यह फिल्म गैंगस्टर सुक्खा काहलवां की जिंदगी पर आधारित है। काहलवां पर तीन दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे। इस फिल्म में हिंसा के साथ गन कल्चर को बढ़ावा दिया गया है। पंजाब सरकार पहले ही इस फिल्म पर रोक लगा चुकी है। इसके अलावा पंजाब सरकार ने फिल्म के प्रोड्यूसर खिलाफ एक्शन लेने के भी आदेश जारी किए हुए हैं। केंद्र सरकार ने भी हाई कोर्ट में अपने जवाब में कहा था कि इस फिल्म को अभी तक रिलीज करने की किसी तरह की कोई इजाजत नहीं दी गई है। चंडीगढ़ में भी इस फिल्म पर प्रतिबंध है।
विज्ञापन
नशे और हिंसा आधारित गीतों पर हाईकोर्ट ने भी लगाई है रोक
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने भी पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के डीजीपी को निर्देश दिए थे कि यह यकीनी बनाया जाए कि कोई ऐसा गाना किसी लाइव शो के दौरान चलने न दिया जाए जो शराब, नशे और हिंसा को बढ़ावा देता हो। अदालत ने हर जिले के जिला मजिस्ट्रेट/एसएसपी को निर्देश दिए थे कि इन आदेशों का सख्ती से पालन करने की उनकी निजी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन