{"_id":"7e7c8ebeb06147cbbff7ffb747cb042d","slug":"punjabi-ekta-manch-will-provide-finanacial-help-to-jat-voilence-victims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा जाट हिंसा के पीड़ितों की मदद करेगा पंजाबी एकता मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा जाट हिंसा के पीड़ितों की मदद करेगा पंजाबी एकता मंच
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 29 Feb 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में जाट आंदोलन के दौरान पंजाबी समुदाय के जिन लोगों को क्षति हुई, उन्हें पंचकूला पंजाबी एकता मंच आर्थिक मदद प्रदान करेगा। यह निर्णय रविवार को सेक्टर-5 के एक निजी होटल में पंजाबी एकता मंच की ओर से आयोजित बैठक में लिया गया। इस दौरान जाट आंदोलन पीड़ितों की मदद का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
जाट आंदोलन के दौरान प्रदेश भर में हुए पंजाबी समुदाय के नुकसान पर सरकार एवं प्रशासन को जमकर घेरा गया। पंचकूला में रहने वाले पंजाबी समुदाय के लोगों से धनराशि एकत्रित करके यह आर्थिक मदद जाट आंदोलन की चपेट में आए पंजाबी समुदाय के लोगों को दी जाएगी।
विज्ञापन
रविवार को नार्थ पार्क परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता रिटायर्ड कर्नल बीएम तलवार ने की। इस मौके पर मुरथल कांड, रोहतक, हांसी, कैथल, सोनीपत इत्यादि जगहों पर हुई घटनाओं की घोर निंदा की गई। बैठक में जाट आंदोलन के दौरान पंजाबी समुदाय को मुख्य रूप से निशाना बनाए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की गई।
विज्ञापन
पंजाबी समुदाय के नेता एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी ने इन विपरीत हालातों का एकजुट होकर मुकाबला करने की अपील की। वहीं कांग्रेसी नेत्री रंजीता मेहता ने भी अपील की कि आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा में पंजाबी समुदाय के जिन लोगों को क्षति पहुंची है, उन्हें मदद देने के लिए सभी को आगे आने की आवश्यकता है।
हालांकि बैठक के दौरान पंजाबी समुदाय में निजी बातों को लेकर चल रहे विवादों की चर्चा होने पर गुस्साए बुजुर्ग आरसी साहनी ने दो टूक कहा कि आपस के विवादों को बाद में भी निपटाया जा सकता है, लेकिन आज की बैठक सिर्फ जाट आंदोलन की वजह से बिगड़े माहौल और पंजाबी समुदाय को हुई भारी क्षति की वजह से बुलाई गई है।
इसलिए आज सिर्फ उसी मुद्दे पर बात की जाए। इस बैठक में पंजाबी समुदाय के 300 लोगों के अलावा विभिन्न राजनैतिक दलों और संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों, कई पंजाबी उद्योगपति एवं व्यापारी मौजूद रहे।
राष्ट्रपति को लिखा पत्र
प्रदेश में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई लूटपाट-आगजनी से हुए नुकसान को लेकर पंजाबी एकता मंच ने देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया, हरियाणा के राज्यपाल और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा है। मंच ने मांग की है कि प्रदेश सरकार को उचित निर्देश देकर यह सुनिश्चित कराएं। जिससे दंगाइयों को तुरंत गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में हरियाणा में इस तरह की लूटपाट, आगजनी दंगा की घटनाएं न हों।