फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjabi actor Deep Sidhu died in road accident know about who is Reena roy

Deep Sidhu Death: तीन डॉक्टरों के बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम, प्रशासन ने की वीडियोग्राफी, एंबुलेंस पर प्रशंसकों ने की फूलों की बारिश

Wed, 16 Feb 2022 09:11 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Feb 2022 09:11 AM IST
विज्ञापन
सार
अभिनेता दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत की खबर से हर कोई हैरान है। उनके प्रशंसकों को यकीन नहीं हो रहा है कि दीप सिद्धू अब उनके बीच नहीं हैं। 
loader
Punjabi actor Deep Sidhu died in road accident know about who is Reena roy
दीप सिद्धू - फोटो : फाइल

विस्तार

कुंडली-पलवल-मानेसर (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर पिपली टोल प्लाजा के पास स्कॉर्पियो गाड़ी के ट्राला से टकराने से मशहूर पंजाबी गायक व कलाकार संदीप उर्फ दीप सिद्धू की मौत के बाद पुलिस ने तीन डॉक्टरों के बोर्ड से उनके शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की पूरी वीडियोग्राफी भी की है। वहीं पुलिस ने उनके भाई के बयान पर ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद दीप सिद्धू का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम के वक्त दो डीएसपी भी मौजूद रहे। परिजन व समर्थक शव लेकर पंजाब रवाना हो गए हैं। शव पंजाब के लुधियाना ले जाया जाएगा। दीप सिद्धू के समर्थकों ने एंबुलेंस पर फूलों की बारिश की।




 
मेडिकल बोर्ड में डॉ. पंकज केसवानी, डॉ. राजेश सिंह व डॉ. भानू शामिल हैं। पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गई। पुलिस ने उनके भाई पंजाब के लुधियाना स्थित जगजीत नगर निवासी मंदीप सिंह के बयान पर ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

यह लापरवाही से वाहन चलाने का मामला है। एफआईआर दर्ज की गई है। चालक की पहचान कर ली गई है, टीमें उसे पकड़ने की कोशिश कर रही हैं। हमें दीप सिद्धू की कार से आंशिक रूप से पी गई शराब की बोतल मिली है। विसरा नमूना एकत्र कर लिया गया है। एफएसएल रिपोर्ट के विश्लेषण के बाद आगे की कार्रवाई। राहुल शर्मा, एसएसपी, सोनीपत




रीना राय को दूसरे अस्पताल ले गए परिजन
हादसे में चोटिल उनकी मंगेतर रीना राय को परिचित किसी अन्य अस्पताल ले गए हैं। 26 जनवरी 2021 को दिल्ली में लाल किले पर धार्मिक झंडा फहराने के बाद सुर्खियों में आए पंजाब के बठिंडा स्थित नेहरू कॉलोनी निवासी पंजाबी कलाकार संदीप उर्फ दीप सिद्धू की मंगलवार रात केएमपी पर हादसे में मौत हो गई थी। 

वह अपनी अमेरिका निवासी मंगेतर रीना राय के साथ मंगलवार रात स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर दिल्ली से पंजाब जा रहे थे। केएमपी पर पिपली टोल प्लाजा के नजदीक उनकी गाड़ी आगे चल रहे ट्राले से टकरा गई थी। जिसमें दीप सिद्धू की मौत हो गई। पुलिस टीम ने बुधवार सुबह उनके शव का तीन डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। 

मुक्तसर में हुआ था जन्म
पंजाब के मुक्तसर जिले में अप्रैल 1984 में जन्मे संदीप उर्फ दीप सिद्धू के करियर की शुरुआत मॉडलिंग से हुई थी। दीप सिद्धू ने लॉ की पढ़ाई की थी। वह किंगफिशर मॉडल हंट के विजेता रहे। मिस्टर इंडिया कॉन्टेस्ट में मिस्टर पर्सनालिटी का खिताब भी जीता। वर्ष 2015 में उनकी पहली पंजाबी फिल्म 'रमता जोगी' रिलीज हुई थी। हालांकि दीप सिद्धू वर्ष 2018 में आई फिल्म 'जोरा दास नंबरिया' से मशहूर हुए, जिसमें उनका किरदार गैंगस्टर का था।

लाल किले पर फहराया था धार्मिक झंडा
दीप सिद्धू तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन के दौरान चर्चा में आए थे। लाल किले पर धार्मिक झंडा फहराने व हिंसा को लेकर भी उन्हें आरोपी बनाया गया था। इस मामले में दीप सिद्धू की गिरफ्तारी भी हुई थी। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल चुकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed