{"_id":"63b0a251b340a2644535da8c","slug":"punjab-will-get-third-airport-in-the-new-year-women-can-get-one-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: नए साल में मिलेगा तीसरा एयरपोर्ट, वादा पूरा करेगी सरकार, महिलाओं को मिल सकते हैं एक हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: नए साल में मिलेगा तीसरा एयरपोर्ट, वादा पूरा करेगी सरकार, महिलाओं को मिल सकते हैं एक हजार
Sun, 01 Jan 2023 02:27 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 01 Jan 2023 02:27 AM IST
सार
लुधियाना के हलवारा में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। वर्ष 2023 में पंजाब के लोगों को इसका तोहफा मिलने जा रहा है।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान।
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए साल पर नई सौगातों का इंतजार कर रहे पंजाब को काफी कुछ उम्मीदे हैं। इन्हीं उम्मीदों के दम पर पंजाब की जनता सरकार की ओर टकटकी लगाए देख रही है। उम्मीदों पर नजर डालें तो अमृतसर और चंडीगढ़ के बाद पंजाब को नए साल में तीसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मिलने जा रहा है। लुधियाना के हलवारा में इसका निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
एक लाख कृषि मोटरों को सौर ऊर्जा से जोड़ेगी सरकार
पंजाब सरकार ने राज्य के बिजली पर चलने वाले एक लाख खेती ट्यूबवेलों को सौर ऊर्जा पर तबदील करने का फैसला किया है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर सालाना 200 करोड़ रुपये के बिजली सब्सिडी पर आने वाले खर्च की बचत होगी। नए साल में सरकार इस योजना पर काम शुरू कर देगी।
महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की मिल सकती है सौगात
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने चुनाव से पहले राज्य की महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये देने का एलान किया था। हालांकि पहले साल में सरकार यह वादा पूरा नहीं कर सकी है, लेकिन 2023 में महिलाओं को यह लाभ मिलने की उम्मीद है। सरकार ने अंदरखाते इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। इस साल के बजट में पंजाब सरकार इस घोषणा को अमली जामा पहना सकती है।
विज्ञापन
36 हजार कच्चे मुलाजिमों को पक्का कर सकती है सरकार
पंजाब में शिक्षा सहित अन्य विभागों में अनुबंध के आधार पर सेवाएं दे रहे करीब 36000 कच्चे मुलाजिमों को सरकार नए साल में नियमितीकरण का तोहफा दे सकती है। पंजाब सरकार के साथ कर्मचारी यूनियनों और जत्थेबंदियों की इसको लेकर कई चरणों में बैठकें हो चुकी हैं। सरकार इन कर्मचारियों के लिए स्पेशल कैडर लाने की तैयारी में है। कर्मचारियों को नए साल में पक्के होने की उम्मीद है।

- सीबीजी प्लांटों से 8000 से अधिक कुशल-अकुशल लोगों को मिलेगा रोजगार
- मोहाली में बनेगी सुपर एनर्जी कंजर्वेशन बिल्डिंग कोड इमारत, बिजली की होगी बचत
- सभी सरकारी इमारतों पर लगेंगे सौर ऊर्जा पैनल