फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab will get third airport in the new year, women can get one thousand

पंजाब: नए साल में मिलेगा तीसरा एयरपोर्ट, वादा पूरा करेगी सरकार, महिलाओं को मिल सकते हैं एक हजार

Sun, 01 Jan 2023 02:27 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 01 Jan 2023 02:27 AM IST
सार

लुधियाना के हलवारा में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। वर्ष 2023 में पंजाब के लोगों को इसका तोहफा मिलने जा रहा है।

विज्ञापन
Punjab will get third airport in the new year, women can get one thousand
सीएम भगवंत मान। - फोटो : twitter

विस्तार

नए साल पर नई सौगातों का इंतजार कर रहे पंजाब को काफी कुछ उम्मीदे हैं। इन्हीं उम्मीदों के दम पर पंजाब की जनता सरकार की ओर टकटकी लगाए देख रही है। उम्मीदों पर नजर डालें तो अमृतसर और चंडीगढ़ के बाद पंजाब को नए साल में तीसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मिलने जा रहा है। लुधियाना के हलवारा में इसका निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। 
विज्ञापन


एक लाख कृषि मोटरों को सौर ऊर्जा से जोड़ेगी सरकार
पंजाब सरकार ने राज्य के बिजली पर चलने वाले एक लाख खेती ट्यूबवेलों को सौर ऊर्जा पर तबदील करने का फैसला किया है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर सालाना 200 करोड़ रुपये के बिजली सब्सिडी पर आने वाले खर्च की बचत होगी। नए साल में सरकार इस योजना पर काम शुरू कर देगी।
विज्ञापन


महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की मिल सकती है सौगात
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने चुनाव से पहले राज्य की महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये देने का एलान किया था। हालांकि पहले साल में सरकार यह वादा पूरा नहीं कर सकी है, लेकिन 2023 में महिलाओं को यह लाभ मिलने की उम्मीद है। सरकार ने अंदरखाते इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। इस साल के बजट में पंजाब सरकार इस घोषणा को अमली जामा पहना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


36 हजार कच्चे मुलाजिमों को पक्का कर सकती है सरकार
पंजाब में शिक्षा सहित अन्य विभागों में अनुबंध के आधार पर सेवाएं दे रहे करीब 36000 कच्चे मुलाजिमों को सरकार नए साल में नियमितीकरण का तोहफा दे सकती है। पंजाब सरकार के साथ कर्मचारी यूनियनों और जत्थेबंदियों की इसको लेकर कई चरणों में बैठकें हो चुकी हैं। सरकार इन कर्मचारियों के लिए स्पेशल कैडर लाने की तैयारी में है। कर्मचारियों को नए साल में पक्के होने की उम्मीद है।
  • सीबीजी प्लांटों से 8000 से अधिक कुशल-अकुशल लोगों को मिलेगा रोजगार
  • मोहाली में बनेगी सुपर एनर्जी कंजर्वेशन बिल्डिंग कोड इमारत, बिजली की होगी बचत
  • सभी सरकारी इमारतों पर लगेंगे सौर ऊर्जा पैनल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed