फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Weather Update, rain in punjab news in hindi

Punjab Weather Update: तीन दिन बाद निकली धूप, पर अभी राहत नहीं, नदियां उफान पर, फाजिल्का के लिए अलर्ट जारी

Tue, 11 Jul 2023 02:44 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 11 Jul 2023 02:44 PM IST
सार

राज्य के सबसे अधिक प्रभावित जिलों में एसएएस नगर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर ग्रामीण और पटियाला शामिल हैं। जलभराव और निकासी के साथ-साथ बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ की 15 टीमें और एसडीआरएफ की 2 इकाइयां तैनात की गई हैं।

विज्ञापन
Punjab Weather Update, rain in punjab news in hindi
पंजाब में तीन दिन बाद निकली धूप। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में लगातार तीन दिन की बारिश के बाद मंगलवार को धूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली। सूबे में लगातार हो रही बरसात से हालात बिगड़ गए थे। पंजाब पुलिस ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमों के साथ मिलकर सोमवार को राज्य के बाढ़ प्रभावित जिलों में बचाव और जल निकासी अभियान चलाया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट का अहम फैसला: जघन्य अपराध की स्थिति में समझौते के आधार पर खारिज नहीं कर सकते एफआईआर
विज्ञापन


फाजिल्का के लिए अलर्ट जारी, लोगों को राहत शिविरों में पहुंचने की अपील
पंजाब के पाकिस्तान से लगते फाजिल्का समेत कई इलाकों के लोगों के लिए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। फाजिल्का के डीसी सेनू दुग्गल का कहना है कि हिमाचल और पंजाब में हो रही बारिश से राज्य की नदियां उफान पर हैं। प्रशासन द्वारा हरिके हेड वर्क्स से 2 लाख क्यूसेक और हुसैनीवाला हेड वर्क्स से एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




डीसी का कहना है कि शाम तक यह पानी फाजिल्का के गांवों में पहुंच जाएगा। ऐसे में लोगों को बचाने के लिए जिला प्रशासन ने राहत कैंप स्थापित किए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपना कीमती सामान लेकर राहत शिविरों में पहुंचे। वहां पर प्रशासन ने सारा इंतजाम किया हुआ है। महिला, बच्चों और बुजुर्गों के लिए सारा इंतजाम रहेगा।


राज्य के सबसे अधिक प्रभावित जिलों में एसएएस नगर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर ग्रामीण और पटियाला शामिल हैं। जलभराव और निकासी के साथ-साथ बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ की 15 टीमें और एसडीआरएफ की 2 इकाइयां तैनात की गई हैं। इसके अलावा, रूपनगर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, जालंधर, एसबीएस नगर, एसएएस नगर और पठानकोट सहित जिलों में नागरिक प्रशासन की मदद के लिए सेना की 12 टुकड़ियों को भी बुलाया गया है।

शाहकोट में बाइक को बचाते डूबा 24 साल का अर्शदीप 
जालंधर देहात की सब डिवीजन शाहकोट के गांव मुंडी चोलियां में अपनी बाइक को बचाते समय 24 साल का युवक बाढ़ के पानी में डूब गया। युवक की पहचान शाहकोट के रहने वाले अर्शदीप के रूप में हुई है। लोगों ने बाइक तो बाहर निकाल ली, लेकिन युवक का अभी तक पता नहीं चल पाया है। युवक को डूबे 12 घंटे हो गए, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला है। जानकारी के मुताबिक अर्शदीप की बाइक कल रात पानी में बह गई थी। उसे बचाने के चक्कर में अर्शदीप खुद बह गया, जिसका अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed