{"_id":"6429b01781fc98a7ce0de3d5","slug":"punjab-weather-update-orange-alert-for-rain-and-hailstorm-in-15-districts-of-punjab-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather Update: 15 जिलों में बारिश व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, पांच अप्रैल से मौसम होगा साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather Update: 15 जिलों में बारिश व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, पांच अप्रैल से मौसम होगा साफ
Mon, 03 Apr 2023 01:12 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 03 Apr 2023 01:12 AM IST
सार
पंजाब में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक होशियारपुर में सबसे ज्यादा 14.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। रोपड़ में 6.5 एमएम, पटियाला में 3.1, चंडीगढ़ में 6.2, अमृतसर में 2.8 और लुधियाना में 7.8 एमएम, जालंधर में 7.5 एमएम बारिश हुई। पंजाब में गुरदासपुर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पंजाब में हुई ओलावृष्टि।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
विस्तार
मौसम विभाग ने सोमवार को पंजाब के 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह सभी मालवा क्षेत्र के जिले हैं। जहां 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। साथ ही बारिश व ओलावृष्टि भी होगी। राज्य के बाकी हिस्सों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के पूर्वानुमान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पहले ही मौसम की मार से गेहूं की फसल का काफी नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन
ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, मालेरकोटला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली शामिल हैं। चार अप्रैल को कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है और पांच अप्रैल से मौसम साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
रविवार को राज्य में मौसम साफ रहा। दिन में धूप खिलने से किसानों ने राहत की सांस ली। अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि भी देखने को मिली। हालांकि यह सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम ही रही। वहीं न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम है। पंजाब में सबसे ज्यादा फरीदकोट में 29.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
प्रदेश में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक होशियारपुर में सबसे ज्यादा 14.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। रोपड़ में 6.5 एमएम, पटियाला में 3.1, चंडीगढ़ में 6.2, अमृतसर में 2.8 और लुधियाना में 7.8 एमएम, जालंधर में 7.5 एमएम बारिश हुई। पंजाब में गुरदासपुर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।