फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Weather Update: Night temperature drop in Punjab

Punjab Weather News: पंजाब में लगातार गिर रहा रात का तापमान, जानें- अपने शहर के मौसम का हाल

Wed, 25 Oct 2023 10:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 25 Oct 2023 10:15 AM IST
सार

मौसम विभाग ने आने वाले छह दिनों में पंजाब का मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। हालांकि इस दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ी तब्दीली दर्ज नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
Punjab Weather Update: Night temperature drop in Punjab
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में बीते दो दिन में रात के तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। जहां सोमवार को 0.9 डिग्री सेल्सियस तापमान की गिरावट दर्ज की गई थी, वहीं मंगलवार को 0.7 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। पंजाब में 13.3 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ बलौवाल सोनखेड़ी सबसे ठंडा रहा।

विज्ञापन


उधर, दिन में मौसम शुष्क रहने के चलते 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिली लेकिन अभी भी दिन का तापमान सामान्य के नजदीक ही है। सबसे ज्यादा 32 डिग्री सेल्सियस तापमान गुरदासपुर का दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले छह दिनों में पंजाब का मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। हालांकि इस दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ी तब्दीली दर्ज नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


पंजाब के प्रमुख शहरों में अमृतसर का अधिकतम तापमान 30.2, लुधियाना का 29.9, पटियाला का 31.7, पठानकोट का 31.6, फरीदकोट का 30.0, गुरदासपुर का 32.0, बरनाला का 30.1, फरीदकोट का 31.9, फतेहगढ़ साहिब का 30.9, फिरोजपुर का 30.0, मुक्तसर का 29.9 और रोपड़ का 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 16.2, लुधियाना का 16.7, पटियाला का 16.1, पठानकोट का 15.2, बरनाला का 15.5, फरीदकोट का 17.8, फतेहगढ़ साहिब का 15.8, फिरोजपुर का 16.1, गुरदासपुर का 14.0, जालंधर का 15.1, मुक्तसर का 16.2 व रोपड़ का 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed