फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab weather update: Mung bean crop getting damaged due to heat wave in Punjab

Heat wave in Punjab: लू की चपेट में मूंग, फसल को 10 फीसदी तक नुकसान, बढ़ती गर्मी से चिंतित किसान

Sun, 12 Jun 2022 06:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 12 Jun 2022 06:41 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार की गई घोषणा से किसानों को आने वाले दिनों में कोई राहत होते नहीं दिखाई दे रही है। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Punjab weather update: Mung bean crop getting damaged due to heat wave in Punjab
मूंग की फसल - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब में चल रही लू (गर्म हवाएं) का असर अब लोगों के साथ ही फसलों पर भी पड़ने लगा है। सबसे ज्यादा असर मूंग की फसल पर पड़ा है। मूंग में आ रहे फूल लू से झुलस रहे हैं। अब कृषि विशेषज्ञ अनुमान लगा रहे हैं कि लू के कारण सूबे में 10 फीसदी तक नई फसलों को नुकसान पहुंच चुका है। इन दिनों पंजाब में सामान्य से 5 से 6 डिग्री अधिक अधिकतम तापमान चल रहा है।

विज्ञापन


लगातार चल रही गर्म हवाओं का असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं, बल्कि फसलों पर भी पड़ रहा है। इस साल अप्रैल से ही गर्मी शुरू हो जाने के कारण गेहूं की फसल पर भी काफी विपरीत असर पड़ा। इस कारण जहां दाना सिकुड़ने की समस्या रही, वहीं, उत्पादन भी उम्मीद के मुकाबले काफी कम रहा। 
विज्ञापन


वहीं, अब नई फसलों पर भी गर्म मौसम का प्रभाव दिख रहा है। किसान भी गर्म हवाओं से फसलों को हो रहे नुकसान से काफी परेशान हैं। मोगा के रहने वाले किसान बलदेव सिंह ने बताया कि मूंग में इन दिनों फूल आ गए हैं। ऐसे में इन फूलों को गर्म हवाएं जला रही हैं। उन्होंने भी मूंग बोई है, अब तक उनकी फसल को काफी नुकसान हो चुका है। काफी प्रयास किए जा चुके हैं लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ है। इससे पहले वह गर्मी के कारण गेहूं की फसल में हुए नुकसान को झेल चुके हैं। अब यदि मूंग में नुकसान हो जाएगा तो वह आर्थिक रूप से टूट जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में अभी गिरावट नहीं
मौसम विभाग के अनुसार की गई घोषणा से किसानों को आने वाले दिनों में कोई राहत होते नहीं दिखाई दे रही है। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट होने की उम्मीद है। मौसम विभाग की इस घोषणा के बाद किसानों का चिंतित होना लाजिमी है।

इनको हो रहा नुकसान
हाल ही में पौधे लू से ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। गर्म हवाओं और तेज धूप से उनके जलने का खतरा है। जुलाई में बोई जाने वाली धान की नर्सरी में भी गर्मी से नुकसान की ज्यादा संभावना है। मूंग की फसल सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है।

किसान इन बातों का रखें ख्याल

  • किसान नई फसलों में पानी की कमी न होने दें
  • फसल के होने वाले विकास पर नजर बनाए रखें
  • फलदार पौधों पर पराली की मलचिंग किसान करें
  • बागों में नमी बनाए रखनें के उपाय करें
  • मूंग की फसल में भी पराली की मलचिंग करें 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed