{"_id":"64ad4f55c01ac58dff0384b3","slug":"punjab-weather-news-dhussi-dam-crack-in-jalandhar-of-punjab-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: जालंधर में धुस्सी बांध में आई दरार, करीब 25 गांव बाढ़ से प्रभावित, प्रशासन ने 200 गांवों को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: जालंधर में धुस्सी बांध में आई दरार, करीब 25 गांव बाढ़ से प्रभावित, प्रशासन ने 200 गांवों को बचाया
Tue, 11 Jul 2023 08:04 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 11 Jul 2023 08:04 PM IST
सार
जिला प्रशासन ने अब तक लगभग 200 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। सभी को राहत केंद्रों में पहुंचाकर हर तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। नकोदर, फिल्लौर, शाहकोट, और लोहियां ब्लॉक में संवेदनशील इलाकों में मिट्टी व रेत की हजारों बोरियां भरवाकर रखी गई हैं ताकि जरूरत पड़ने पर मिट्टी के कटाव को रोका जा सके।
विज्ञापन
जालंधर में बाढ़ जैसे हालात।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के सब डिवीजन शाहकोट में लोहियां इलाके में दो जगह धुस्सी बांध टूट गया है। इसकी वजह से आसपास के गांव बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। बांध में दरार लक्खे दियां छन्ना और नसीपरपुर में पड़ी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले बांध में रिसाव हुआ, जो कोशिशों के बावजूद भरा नहीं गया और कुछ देर बाद दरार पड़ने लगी, जिससे बांध टूट गया।
विज्ञापन
इससे शाहकोट के आसपास के गांवों में बाढ़ आ गई। एनडीआरएफ ने बचाव कार्य चलाया। आसपास के करीब 25 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। हालात काफी नाजुक बन गए हैं और बीमारी फैलने का खतरा देख तत्काल मेडिकल टीमों ने इलाके में मोर्चा संभाल लिया है। प्रशासन लोगों को निकालने में पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने अब तक लगभग 200 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। सभी को राहत केंद्रों में पहुंचाकर हर तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। नकोदर, फिल्लौर, शाहकोट, और लोहियां ब्लॉक में संवेदनशील इलाकों में मिट्टी व रेत की हजारों बोरियां भरवाकर रखी गई हैं ताकि जरूरत पड़ने पर मिट्टी के कटाव को रोका जा सके।
विज्ञापन
डीसी विशेष सारंगल ने बताया कि सारा प्रशासन मिलकर राहत कार्यों में लगा हुआ है और स्थिति पर दिन-रात नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की मुश्किल से निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीमों के अलावा आर्मी व एसडीआरएफ की टीमें भी तैनात की गई हैं। एनडीआरएफ की टीमों ने लोगों को किश्तियों में बिठाकर निकालने का काम मंगलवार दिन भर जारी रखा। वहीं, समाज सेवी संस्थाओं द्वारा राहत सामग्री भी भेजी जा रही है। लोगों के लिए लंगर व पैक फूड की व्यवस्था भी की गई है।