फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab weather News: Buddha Nullah overflows in Ludhiana

Ludhiana: बारिश थमी लेकिन पानी का प्रचंड रूप नहीं, लुधियाना में बुड्ढा नाला उफनाया, सिटी बस स्टैंड हुआ जलमग्न

Tue, 11 Jul 2023 05:11 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 11 Jul 2023 05:11 PM IST
सार

पानी ओवरफ्लो होने से झुग्गियों में रहने वाले लोगों का सब्र का बांध टूट गया। झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों ने विधायक भोला के खिलाफ रोष जाहिर किया। लोगों का आरोप था कि पिछले पांच दिन से सड़क पर रात बितानी पड़ रही है। बच्चे भी सड़क पर सो रहे हैं। 

विज्ञापन
Punjab weather News: Buddha Nullah overflows in Ludhiana
लुधियाना के अलोवाल गांव में नदी के किनारे खेतों और घरों में भरा पानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैदानी इलाकों में बारिश रुकने के बाद भी पानी ने अपना रौद्र रूप कायम रखा है। लुधियाना में बुड्ढा नाले का पानी मंगलवार की सुबह ओवरफ्लो हो गया। इस कारण पानी सिटी बस स्टैंड में घुस गया और वहां पिछले काफी समय से खड़ी सिटी बसें पानी में डूब गईं।

विज्ञापन


मुलाजिमों ने तुरंत इसकी जानकारी प्रशासन को दी। जब तक प्रशासनिक अमले की गाड़ियां वहां पहुंचती पानी सड़कों पर पहुंच गया था। इसके बाद प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन रेत की बोरियां लगाई गईं और उसके साथ-साथ मिट्टी और मलबा गिराया गया। इसके बाद पानी को सड़क पर आने से रोका गया ताकि नुकसान ज्यादा न हो। अधिकारियों ने तट बांधों को मजबूत करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


वहीं, बुड्ढा नाले के आसपास रहने वाले लोगों की नींद उड़ी है। जब तक पानी का लेवल कम नहीं होता परेशानी बनी रहेगी। मंगलवार दोपहर को बुड्ढा नाला से पानी बाहर आने की सूचना मिलते ही आम आदमी पार्टी के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला भी दौरा करने पहुंचे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग की और कई निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पानी ओवरफ्लो होने से झुग्गियों में रहने वाले लोगों का सब्र का बांध टूट गया। झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों ने विधायक भोला के खिलाफ रोष जाहिर किया। लोगों का आरोप था कि पिछले पांच दिन से सड़क पर रात बितानी पड़ रही है। बच्चे भी सड़क पर सो रहे हैं। तेज रफ्तार चालक टक्कर मारकर निकल सकते हैं। 

Punjab weather News: Buddha Nullah overflows in Ludhiana
बसों तक पहुंचा बाढ़ का पानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लोगों के मुताबिक, उनके पास खाने का कोई सामान नहीं है। जो सामान था, वह पानी में बह गया। बुड्ढा नाला ओवरफ्लो हो चुका है। कई जगहों पर बांध टूट चुके हैं। सिर्फ एक दिन विधायक भोला उनका हाल जानने पहुंचे थे। इसके बाद कोई प्रशासनिक अधिकारी उनकी मदद को नहीं आया। करीब 250 से अधिक लोग इस समय ताजपुर रोड पर बेघर हो चुके हैं। 



बेघर लोगों ने बताया कि जिस दिन उनकी झुग्गियां डूबी थीं, उसके अगले दिन जरूर विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला आए थे। इलाके में ब्रेड आदि भी बांटी गई थी लेकिन उस दिन के बाद उनके हालात देखने कोई नहीं आया। रोजाना रात के समय गुरुद्वारा साहिब के सेवादार उन्हें लंगर वितरित करने आते हैं। हालात यह बन चुके हैं कि प्रशासन बच्चों को दूध और खाने को रोटी तक मुहैया नहीं करवा पा रहा। लोगों के मुताबिक उनके पास जो पैसा था, वह पानी में बह गया।



लोगों ने पंजाब सरकार और विधायक भोला के खिलाफ नारेबाजी की। जैसे ही विधायक भोला को सूचना मिली कि लोगों में सरकार और उनके प्रति गुस्सा है तो वह तुरंत लोगों के बीच पहुंचे। भोला ने कहा कि जो लोग बेघर हुए हैं, उन्हें सरकारी स्कूल में पहुंचाया गया था लेकिन यह लोग वहां से वापस बुड्ढा नाले के किनारे आ गए। 

लोगों को स्कूल में खाना-दवा हर तरह का सामान मुहैया करवाया जा रहा है। वह लोगों से अपील करते हैं कि सरकारी स्कूल में सुरक्षित जगहों पर रहें। उन्हें वहां खाना व अन्य सुविधाएं मिलेंगी। जहां तक सवाल दरिया किनारे या सड़क पर मंजे लगाकर सोने का है तो यह लोगों के लिए सही नहीं है। विधायक भोला ने कहा कि 24 घंटे से लगातार राहत कार्य चल रहा है। 

भूखड़ी कलां गांव में पुल टूटा

अब गांवों में भी बुड्ढा दरिया का असर दिखना शुरू हो चुका है। ताजपुर रोड पर स्थित भूखड़ी कलां गांव में बुड्ढा दरिया पर बना पुल मंगलवार दोपहर को टूट गया। जिस कारण दोनों तरफ आने जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। खेतों में काम करने गए ग्रामीण फंस गए हैं। गांव के लोग उनकी सलामती को लेकर परेशान हैं और प्रशासन को जानकारी दे दी गई है। ताजपुर रोड पर बुड्ढा दरिया का रौद्र रूप देखने को ज्यादा मिल रहा है। पहले दिन करीब ढाई सौ के करीब झुग्गियां पानी में डूब गईं थीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed