फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Vigilance will check veracity of Bharatindra Chahal medical report

Punjab: भरतइंद्र चहल की मेडिकल रिपोर्ट की सत्यता जांचेगा विजिलेंस, आय से अधिक संपत्ति मामले की चल रही है जांच

Fri, 12 May 2023 09:58 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 12 May 2023 09:58 AM IST
सार

विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से भरतइंद्र सिंह चहल को 8 मई को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह फिर विजिलेंस के समक्ष पेश नहीं हुए। उनकी तरफ से विजिलेंस को 7 मई को एक पत्र भेजा गया था जिसमें उन्होंने एक मेडिकल रिपोर्ट अटैच की थी। मेडिकल रिपोर्ट में लिखा था कि वह ठीक नहीं हैं।

विज्ञापन
Punjab Vigilance will check veracity of Bharatindra Chahal medical report
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस ब्यूरो की जांच में शामिल होने से बचने के लिए मेडिकल का सहारा ले रहे पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी भरतइंद्र सिंह चहल अब और उलझ गए हैं। विजिलेंस ने उनकी मेडिकल रिपोर्टों की सत्यता की जांच करवाने का फैसला लिया है। सूत्रों की माने तो विजिलेंस को उनकी रिपोर्टों पर ही संदेह है। ऐसे में विजिलेंस ब्यूरो के मुख्यालय की तरफ से इस संबंधी पटियाला यूनिट को जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से भरतइंद्र सिंह चहल को 8 मई को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह फिर विजिलेंस के समक्ष पेश नहीं हुए। उनकी तरफ से विजिलेंस को 7 मई को एक पत्र भेजा गया था जिसमें उन्होंने एक मेडिकल रिपोर्ट अटैच की थी। मेडिकल रिपोर्ट में लिखा था कि वह ठीक नहीं हैं। ऐसे में उन्हें दो हफ्तों का और समय दिया जाए। सूत्रों से पता चला है कि 24 अप्रैल को पंचकूला के सरकारी अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट दी थी। इसी तरह 29 अप्रैल को पटियाला के एक निजी अस्पताल का मेडिकल लगाया था। इसमें उन्हें तीन हफ्तों के आराम की सलाह दी गई थी। हालांकि इससे पहले विजिलेंस उनकी संपत्ति का आकलन करेगी।
विज्ञापन


10 बार भेजे समन पर नहीं हुए पेश
विजिलेंस ब्यूरो ने भरतइंद्र सिंह चहल के खिलाफ 24 नवंबर 2022 को जांच शुरू की थी। इसके बाद उन्हें जांच में शामिल होने के लिए विजिलेंस ब्यूरो ने 10 बार समन भेजे लेकिन वह पेश नहीं हुए। हर बार उनकी तरफ से मेडिकल भेज दिया जाता था। अब विजिलेंस को संदेह हो रहा है कि वह जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं। ऐसे में अब विजिलेंस सभी अस्पतालों से संपर्क कर इस मामले की गंभीरता से जांच करेगी। वहीं, अधिकारियों की माने तो अगर इसमें खामी सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रह्म मोहिंद्रा से आज होगी पूछताछ
आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से शुक्रवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा से पूछताछ होगी। विजिलेंस ने उन्हें समन भेजे हैं। विजिलेंस दो बार पहले उनसे पूछताछ कर चुकी है। कुछ समय पहले विजिलेंस ने उनसे करीब आठ घंटे पूछताछ की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वह पुलिस जांच में पूरा सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने कोई नियम नहीं तोड़ा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed