{"_id":"63ceafb6dd272a201770cbf9","slug":"punjab-vigilance-team-reached-in-residence-of-mla-barindermeet-singh-pahra-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurdaspur News: विधायक बरिंदरमीत सिंह के कोठी व शोरूम में विजिलेंस की दबिश, चप्पा-चप्पा नापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurdaspur News: विधायक बरिंदरमीत सिंह के कोठी व शोरूम में विजिलेंस की दबिश, चप्पा-चप्पा नापा
Mon, 23 Jan 2023 09:47 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 23 Jan 2023 09:47 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार टीम सुबह करीब साढ़े 10 बजे पहुंची और करीब चार बजे तक उन्होंने विधायक के तिब्बड़ी रोड़ स्थित नई कोठी और तिब्बड़ी रोड पर स्थित शोरूम का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
विधायक के आवास का चप्पा-चप्पा नापती विजिलेंस की टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के गुरदासपुर हलके से कांग्रेस विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा के यहां सोमवार को विजिलेंस ब्यूरो ने दस्तक दी। टीम ने विधायक की नई कोठी व शोरूम का मूल्यांकन किया। इसके लिए विशेष तौर पर चंडीगढ़ से टीम पहुंची थी, जिन्होंने कोठी एवं शोरूम का चप्पा-चप्पा नाप कर उसकी साज सज्जा पर खर्च का आकलन किया। बता दें कि आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ब्यूरो विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा की जांच में जुटा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार टीम सुबह करीब साढ़े 10 बजे पहुंची और करीब चार बजे तक उन्होंने विधायक के तिब्बड़ी रोड़ स्थित नई कोठी और तिब्बड़ी रोड पर स्थित शोरूम का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
विजिलेंस के एसएसपी वरिंदर कुमार ने बताया यह विभाग की ओर से की जा रही जांच के चलते कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ से मूल्यांकन के लिए टीम आई थी और वह अपनी रिपोर्ट बनाकर विजिलेंस ब्यूरो को देंगे। उन्होंने बताया कि शोरूम व नए घर में लगाई गई चीजों की नपाई की है।
विज्ञापन