{"_id":"64417ccf44ff4b331f0d2ad5","slug":"punjab-vigilance-interrogated-former-minister-brahm-mohindra-for-eight-hours-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पूर्व मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा से विजिलेंस ने आठ घंटे की पूछताछ, चन्नी और बलबीर सिद्धू आज होंगे पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पूर्व मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा से विजिलेंस ने आठ घंटे की पूछताछ, चन्नी और बलबीर सिद्धू आज होंगे पेश
Fri, 21 Apr 2023 12:06 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:06 AM IST
सार
विजिलेंस ब्यूरो शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा नेता बलबीर सिंह सिद्धू से पूछताछ करेगी। दोनों को विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। चन्नी दूसरी बार विजिलेंस के समक्ष पेश होंगे जबकि बलबीर सिद्धू को पहली बार विजिलेंस के सवालों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
ब्रह्म मोहिंद्रा।
- फोटो : फाइल
विस्तार
आय से अधिक संपत्ति मामले में सीनियर कांग्रेस नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा से विजिलेंस ब्यूरो ने गुरुवार को पूछताछ की। उनसे मोहाली स्थित पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के मुख्यालय में सवाल जवाब किए गए। सूत्रों के मुताबिक करीब आठ घंटे तक उनसे पूछताछ हुई है। विजिलेंस भवन से बाहर जाते समय जब मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या विजिलेंस अपना काम सही तरीके से कर रही है, इस पर उन्होंने जवाब दिया कि विजिलेंस सही तरीके से काम कर रही है।
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो के मुख्यालय में पूर्व मंत्री गुरुवार को अकेले ही पहुंचे थे। इस दौरान तय शेड्यूल से विजिलेंस ने उनसे सवाल जवाब किए। ब्रह्म मोहिंद्रा ने अपनी प्रापर्टी से जुड़ा जो पहले रिकॉर्ड दिया था, उसका मिलान किया गया। हालांकि इससे पहले भी वह विजिलेंस के समक्ष पेश हो चुके हैं। उस समय उनके वकील भी साथ थे। उस समय भी उन्होंने कहा था कि उनकी तरफ से कुछ भी गलत नहीं किया गया है। वह कानून वाले हैं, कानून तोड़ने वाले नहीं।
विज्ञापन
आज चन्नी और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री से होगी पूछताछ
विजिलेंस ब्यूरो शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा नेता बलबीर सिंह सिद्धू से पूछताछ करेगी। दोनों को विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। चन्नी दूसरी बार विजिलेंस के समक्ष पेश होंगे जबकि बलबीर सिद्धू को पहली बार विजिलेंस के सवालों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि चन्नी पहले दिन से इस कार्रवाई को राजनीतिक बदलाखोरी बता रहे हैं।
विज्ञापन