फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Vigilance interrogated former Akali minister for eight hours in irrigation scam

Punjab News: सिंचाई घोटाले में पूर्व अकाली मंत्री से आठ घंटे पूछताछ, कहा- मामला राजनीति से प्रेरित

Fri, 30 Dec 2022 08:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 30 Dec 2022 08:31 PM IST
सार

इस मामले में अब तक विजिलेंस ब्यूरो दो पूर्व आईएएस अधिकारियों काहन सिंह पन्नू और केबीएस सिद्धू व पूर्व मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों से पूछताछ कर चुकी है। पूर्व आईएएस अधिकारी सर्वेश कौशल भी चंडीगढ़ में पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
Punjab Vigilance interrogated former Akali minister for eight hours in irrigation scam
पूर्व अकाली मंत्री जनमेजा सिंह सेखों। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

1200 करोड़ रुपये के सिंचाई घोटाले में शुक्रवार को विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व अकाली मंत्री जनमेजा सिंह सेखों (78) से पूछताछ की। विजिलेंस ने उनसे आठ घंटे तक दो चरणों में सवाल जबाव किए। इस दौरान जांच अधिकारियों ने सिंचाई विभाग में होने वाले कामों में मंत्री और अफसरों की भूमिका को जानने की कोशिश की। शाम को विजिलेंस दफ्तर से जाते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि यह मामला अदालत में विचाराधीन है। सारी प्रक्रिया राजनीति से प्रेरित है। पूछताछ में विजिलेंस को पूरा सहयोग दिया जाएगा।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री जनमेजा सिंह सेखों करीब साढ़े 10 बजे विजिलेंस ब्यूरो के मोहाली स्थित मुख्यालय पहुंचे थे। वहां पर पहले से मौजूद तीनों टीमों ने दो चरणों में उनसे पूछताछ शुरू की। इस दौरान उनसे पूछा गया कि आखिर सिंचाई विभाग किस तरह काम करता है। विकास कार्य के टेंडर लगाने की प्रक्रिया क्या है, जो काम करवाया जाना होता है उसके एस्टिमेट किसके आदेश पर तैयार होते हैं। एक ठेकेदार को एक साल में कितने लाख तक काम अलॉट जा सकता है। साथ ही, ठेकेदार की ओर से लगाए गए आरोपों के संबंध में भी सवाल जवाब किए गए। आखिर में उनसे सवाल जवाब से जुड़ा प्रोफार्मा भरवाया गया। 
विज्ञापन


दो आईएएस अफसरों से हो चुकी है पूछताछ
इस मामले में अब तक विजिलेंस ब्यूरो दो पूर्व आईएएस अधिकारियों काहन सिंह पन्नू और केबीएस सिद्धू व पूर्व मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों से पूछताछ कर चुकी है। पूर्व आईएएस अधिकारी सर्वेश कौशल भी चंडीगढ़ में पहुंच गए हैं। उन्होंने विजिलेंस को पत्र लिखकर कहा कि उन्हें पूछताछ के लिए तय समय पर बुलाया जाए, ताकि बाद में उन्हें परेशानी न उठानी पड़े। वहीं,  मुख्य आरोपी ठेकेदार गुरिंदर सिंह की तरफ अदालत में प्रापर्टी रिलीज करने के लिए लगाई गई याचिका को मंजूर कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed