{"_id":"639759772364044eb26b991c","slug":"punjab-vigilance-filed-charge-sheet-against-former-minister-sunder-sham-arora","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की बढ़ी मुश्किलें, विजिलेंस ने दाखिल की 150 पन्नों की चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की बढ़ी मुश्किलें, विजिलेंस ने दाखिल की 150 पन्नों की चार्जशीट
Mon, 12 Dec 2022 10:14 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 12 Dec 2022 10:14 PM IST
सार
विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मामले में कुल 20 गवाह बनाए गए हैं। सुंदर शाम अरोड़ा पर आरोप है कि उन्होंने एआईजी मनमोहन सिंह को 15 अक्तूबर को 50 लाख रुपये देने की कोशिश की थी। एआईजी मनमोहन सिंह की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 8 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
सुंदर शाम अरोड़ा।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजिलेंस ब्यूरो के एआईजी मनमोहन सिंह को 50 लाख रुपये की रिश्वत देने की कोशिश करने के आरोपी पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के खिलाफ मोहाली की अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। चार्जशीट लगभग 150 पन्नों की है। हालांकि विजिलेंस की जांच अभी जारी है। आगे की जांच के बाद विजिलेंस पूरक चालान पेश करेगी। मामले में अगली सुनवाई मंगलवार को होगी।
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मामले में कुल 20 गवाह बनाए गए हैं। सुंदर शाम अरोड़ा पर आरोप है कि उन्होंने एआईजी मनमोहन सिंह को 15 अक्तूबर को 50 लाख रुपये देने की कोशिश की थी। एआईजी मनमोहन सिंह की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 8 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। यह मुकदमा विजिलेंस ब्यूरो के फ्लाइंग स्क्वायड -एक एसएएस नगर ने दर्ज किया था।
विज्ञापन
यह था मामला
पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच विजिलेंस ब्यूरो कर रही है। 14 अक्तूबर को आरोपी अरोड़ा ने जांच अधिकारी मनमोहन सिंह को व्हाट्सएप पर फोन किया और मिलने का समय मांगा। उन्होंने कहा कि वह उनके पुराने जानकार हैं और पत्नी के देहांत के बारे में दुख सुख साझा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
आरोपी जब शिकायतकर्ता के घर पहुंचे तो मनमोहन सिंह के सामने एक करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की। आधी रकम 50 लाख रुपये 15 अक्तूबर को देने की बात कही। जब आरोपी ने यह रकम देने की कोशिश की तो उन्हें रिश्वत की रकम के साथ मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था।