फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Vigilance Bureau exposed fetal determination gang four accused arrested

भ्रूण लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश: कार्रवाई करने वाली टीम के ही चार सदस्यों को पंजाब विजिलेंस ने दबोचा

Thu, 11 Jul 2024 10:32 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 11 Jul 2024 10:32 AM IST
सार

विजिलेंस फ्लाइंग स्क्वायड-1 ने मोहाली में सुरेंद्र बेनीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इसी दौरान आरोपी डॉक्टरों को 40,000 की रकम समेत पकड़ने के लिए पंजाब और हरियाणा के डॉक्टरों की साझी टीम ने भ्रूण लिंग जांच करने के लिए एक फर्जी महिला मरीज की मदद के साथ जाल बिछाया।

विज्ञापन
Punjab Vigilance Bureau exposed fetal determination gang four accused arrested
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रूण लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह पंजाब और हरियाणा में अपना नेटवर्क फैला रहा था। बड़ी बात यह है कि इस गिरोह में उस टीम के सदस्य शामिल हैं, जिन्हें भ्रूण लिंग जांच करने वालों पर कार्रवाई करनी होती है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने ट्रैप लगाकर चार आरोपियों को दबोचा है। 

विज्ञापन


विजिलेंस ने लिंग जांच की पंजाब और हरियाणा की साझी प्री-कनसैप्शन और प्री-नैटल डायग्नोस्टिक टेक्नीक (पीसीपीएनडीटी) टीम के चार सदस्यों को स्टिंग ऑपरेशन के दौरान 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। इन चारों आरोपियों ने पंजाब और हरियाणा में निजी लोगों के साथ मिलकर अलग-अलग क्लीनिकों में चल रहे गैर कानूनी अल्ट्रासाउंड भ्रूण लिंग जांच के लिए रिश्वत लेने के लिए एक अंतरराज्यीय गिरोह बनाया हुआ था।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरियाणा के सिरसा में सिविल अस्पताल के फार्मासिस्ट दीपक गोयल, सिविल सर्जन कार्यालय में तैनात ड्राइवर सुरिंदर सिंह और पंजाब के बरनाला में जिला कोऑर्डिनेटर पीएनडीटी सिविल सर्जन कार्यालय में तैनात गुरजीत सिंह व बठिंडा में सिविल सर्जन कार्यालय में बतौर चपरासी तैनात राज सिंह के रूप में हुई है। विजिलेंस ने यह पुष्टि की है कि इस खेल में सिरसा के पीएनडीटी इंचार्ज डॉ. भारत भूषण, लुधियाना से डॉ. औलख और डॉ. एसजे सिंह भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाल बिछाया... 40 हजार रुपये देकर फर्जी महिला मरीज को भेजा
विजिलेंस फ्लाइंग स्क्वायड-1 ने मोहाली में सुरेंद्र बेनीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इसी दौरान आरोपी डॉक्टरों को 40,000 की रकम समेत पकड़ने के लिए पंजाब और हरियाणा के डॉक्टरों की साझी टीम ने भ्रूण लिंग जांच करने के लिए एक फर्जी महिला मरीज की मदद के साथ जाल बिछाया। आरोपियों की टीम पटियाला के कस्बा पातड़ां में एक निजी होटल पर फर्जी महिला मरीज से रकम वसूलने के लिए पहुंची थी, परंतु विजिलेंस की टीम ने इन पीएनडीटी टीम के चार सदस्यों को शिकायतकर्ता डॉ. अशोक से 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते मौके पर ही काबू कर लिया। टीम की मौजूदगी में 40 हजार रुपये बरामद किए गए जोकि स्टिंग ऑपरेशन दौरान महिला को भ्रूण लिंग जांच करने के डॉक्टरों को दिए जाने थे। इस गिरोह में शामिल अन्य डॉक्टरों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

पटियाला के डॉक्टर से गैर कानूनी काम के लिए मांगे थे 70 हजार
पटियाला के पातड़ां में करीब तीन दशकों से महावीर अस्पताल चला रहे डॉ. अशोक कुमार ने विजिलेंस को इसकी शिकायत की थी। 2020 में पंजाब के स्थानीय डॉक्टरों और हरियाणा के सिरसा में पीएनडीटी इंचार्ज की साझा जांच के बाद डॉ. अशोक को पीएनडीटी एक्ट के अंतर्गत आरोपों का सामना करना पड़ा था।


इसके बाद मार्च 2024 में उसके क्लीनिक महावीर अस्पताल पर मारे गए छापे दौरान कोई सबूत नहीं मिला था। शिकायतकर्ता डॉक्टर ने विजिलेंस को शिकायत में बताया कि सुरेंद्र बेनीवाल जोकि पीएनडीटी सिरसा में तैनात होने का दावा करता है, उसने कथित तौर पर व्हाट्सअप पर शिकायतकर्ता डाॅ. अशोक के साथ संपर्क किया और डॉ. अशोक से गैर कानूनी कानूनी अल्ट्रासाउंड लिंग निर्धारण करने की छूट देने बदले 70 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। आरोपी बेनीवाल की तरफ से रिश्वत मांगने के ऑडियो रिकॉर्डिंग विजिलेंस के पास सबूत के तौर पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed