फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Vigilance Bureau arrests former Congress minister Bharat Bhushan Ashu

भगंवत मान सरकार का बड़ा एक्शन: पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया, भ्रष्टाचार का आरोप

Mon, 22 Aug 2022 08:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 22 Aug 2022 08:44 PM IST
सार

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में 2000 करोड़ रुपये के घपले की विजिलेंस जांच कर रही है। इस मामले में पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु का नाम सामने आ आया था। आरोप है कि पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु ने निविदाओं में घपला किया है। 

विज्ञापन
Punjab Vigilance Bureau arrests former Congress minister Bharat Bhushan Ashu
भारत भूषण आशु गिरफ्तार।

विस्तार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने लुधियाना की दाना मंडी के खाद्यान्न परिवहन निविदा घोटाले के आरोप में पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु को सोमवार शाम गिरफ्तार कर लिया। पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी उस दौरान हुई, जब वह लुधियाना के सैलून में बाल कटवा रहे थे। वह पूर्व कांग्रेस सरकार के दूसरे मंत्री हैं, जिन्हें आप सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। जून में विजिलेंस ने पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता साधु सिंह धर्मसोत को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया था। आशु को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन


विजिलेंस के अधिकारियों ने बताया कि बीते हफ्ते लुधियाना की दाना मंडी में वाहनों के फर्जी पंजीकरण नंबरों पर परिवहन टेंडर आवंटित करने के घोटाले में एक फर्म के तीन लोगों और राज्य के खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के कुछ अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पाया गया कि लुधियाना में लेबर, कार्टेज और ट्रांसपोर्टेशन कार्यों के लिए वर्ष 2020-21 के टेंडर जमा करते समय कुछ ठेकेदारों द्वारा जमा किए गए वाहनों की सूची में स्कूटर, मोटरसाइकिल और कारों के रजिस्ट्रेशन नंबर थे। इनके गेट पास वेरिफाई किए बिना ही ठेकेदारों को बिल की अदायगी कर दी गई। 
विज्ञापन

इस मामले में निजी फर्म के ठेकेदार तेलू राम को गिरफ्तार किया गया था। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि तेलू राम से पूछताछ के बाद करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ। इसके बाद भौतिक साक्ष्यों के आधार पर विजिलेंस ने भारत भूषण आशु को आरोपी बनाया था।
 

सुबह विजिलेंस दफ्तर के बाहर आशु ने की नारेबाजी
पंजाब कांग्रेस क नेताओं ने सोमवार सुबह मोहाली में विजिलेंस दफ्तर के बाहर धरना दिया था। इस दौरान पूर्व मंत्री आशु भी मौजूद थे। उन्होंने विजिलेंस अधिकारियों को चुनौती भी दी और कहा था कि वे खुद दफ्तर पहुंचे हैं और विजिलेंस उन्हें गिरफ्तार कर ले। उस वक्त विजिलेंस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। जब आशु लुधियाना पहुंचे तो उनके पीछे-पीछे विजिलेंस टीम भी पहुंच गई।

विजिलेंस अधिकारियों से भिड़े कांग्रेस रवनीत बिट्टू
आशु की गिरफ्तारी के वक्त कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू भी पहुंचे। उन्होंने विजिलेंस अधिकारियों के आईकार्ड तक मांगे। काफी बहस के बाद सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, भारत भूषण आशू के साथ विजिलेंस दफ्तर पहुंचे। इसके बाद कई कांग्र्र्रेसी भी विजिलेंस दफ्तर पहुंचे। बता दें कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में 2000 करोड़ रुपये के घपले की विजिलेंस जांच कर रही है। इस मामले में पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु का नाम सामने आया था। आरोप है कि भारत भूषण आशु ने निविदाओं में घपला किया है। 

गिरफ्तारी से पहले याचिका ली वापस
भारत भूषण आशु ने किसी भी कार्रवाई से पहले सात दिन का नोटिस देने की मांग वाली याचिका सोमवार को वापस ले ली। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने इसे वापस लेने के कारण इसे खारिज कर दिया। भारत भूषण आशु की याचिका पर पहले सीनियर एडवोकेट विनोद घई पेश होते थे। विनोद घई की पंजाब के एडवोकेट जनरल पद पर नियुक्ति के बाद इस याचिका की पैरवी सीनियर एडवोकेट बिपिन घई ने शुरू की।

विपिन घई ने बताया कि इस याचिका में जमानत की मांग नहीं की गई थी, ऐसे में अब वह नए सिरे से याचिका दायर करेंगे। भारत भूषण आशु को गिरफ्तार किया जा चुका है तो अब रिमांड का विरोध किया जाएगा। उनका मेडिकल करवाने और वकील की मौजूदगी में ही पूछताछ की मांग को लेकर मंगलवार को अदालत में अर्जी लगाई जाएगी।

विज्ञापन

इन मंत्रियों के खिलाफ भी हो चुकी कार्रवाई
इससे पहले पंजाब सरकार कांग्रेस के तीन पूर्व मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में केस दर्ज कर चुकी है। पंजाब में आप की सरकार आने के बाद ही कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों का नाम विवादों में आने लगा था। भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इसके बाद तत्कालीन सरकार के पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां के खिलाफ भी केस हो चुका है। 28 करोड़ के जमीन घोटाले के मामले में पूर्व पंचायत मंत्री तृप्त राजिंदर बाजवा के खिलाफ भी जांच शुरू है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed