फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab vacations Education Department has given new homework to connect children with civilization and culture

गर्मियों की छुट्टियां: होमवर्क इस बार कुछ हटकर, बड़ों को बोलेंगे सत श्री अकाल, थाली में जूठन भी नहीं छोड़ेंगे

Sun, 04 Jun 2023 12:40 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 04 Jun 2023 12:40 AM IST
सार

गर्मियों की छुट्टियों में इस बार होमवर्क कुछ हटकर दिया गया है। सभ्यता व संस्कृति से जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग ने नया होमवर्क दिया है। विद्यार्थियों को नया चैप्टर याद करने के बजाय सुबह उठकर उन्हें अपना बिस्तर खुद ठीक करना है। 

विज्ञापन
Punjab vacations Education Department has given new homework to connect children with civilization and culture
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

पंजाब में प्री नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों को गर्मियों की छुट्टियों में रूटीन होमवर्क नहीं दिया जाएगा। विद्यार्थियों को सभ्यता व संस्कृति से जोड़ने के लिए पंजाब सरकार ने इस बार नया प्रयोग किया है। विद्यार्थियों को नया चैप्टर याद करने के बजाय सुबह उठकर उन्हें अपना बिस्तर खुद ठीक करना है। सुबह के वक्त बड़ों को सत श्री अकाल या नमस्ते करना है। खाने की थाली में जूठन नहीं छोड़ना है।

विज्ञापन


पूरे दिन में एक बार किसी को धन्यवाद बोलना होगा। सभी विद्यार्थियों को हर दिन पंजाबी का एक शब्द याद करना है। महीनों व ऋतुओं के नाम देसी व पंजाबी भाषा में सीखने हैं। खाने की कोई भी चीज बाहर से नहीं खरीदनी है।
विज्ञापन


पांचवीं तक के विद्यार्थियों का होमवर्क
पहली से लेकर 5वीं तक के छात्रों को अपनी मनपसंद कविता पढ़कर उसे रिकॉर्ड कर रिश्तेदारों व शिक्षकों को भेजनी है। परिवार के साथ बैठकर पहेलियां डालनी है। घर में बेकार पड़ी वस्तुओं से उन्हें कटोरी, चम्मच, ग्लास आदि चीजें बनानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने कदमों से घर, गली, पड़ोसी के घर की दूरी और दोस्त का घर मापना है। घर के लिए नेम प्लेट बनानी होगी। दालों और मसालों के नाम याद करने हैं। रोजाना सूर्यादय और सूर्यास्त का समय नोट करना है।

छठी से आठवीं के विद्यार्थियों का होमवर्क
अखबार से एक इश्तिहार की कटिंग कर उसे नए तरीके से बनाना है। घर में इसतेमाल होने वाले मसालों की सूची तैयार करनी है। पर्यावरण दिवस पर घर के गमले में पौधे लगाएंगे। अपने पड़ोस के दस घरों में प्रयोग किए जाने वाले दोपहिया व चौपहिया


वाहनों की सूची बनानी है। अपने घर में किस काम के लिए कितना पानी इस्तेमाल होता है, उसकी सूची बनानी है। बड़ों के साथ बैठकर उनसे उनके खुद के बचपन के अच्छे पलों के बारे में पूछना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed