फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University exam process, chandigarh news

पीयू की परीक्षा प्रक्रिया पर संकट के बादल, शिक्षकों ने किया बहिष्कार

Sun, 15 Oct 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 15 Oct 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
Punjab University exam process, chandigarh news
Panjab University - फोटो : File Photo
पंजाब यूनिवर्सिटी की परीक्षा प्रक्रिया पर संकट के बादल छा गए हैं। 192 कॉलेज के शिक्षकों ने इस तरह के किसी भी कार्य का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। पीयू  प्रबंधन की ओर से शिक्षकों को पिछले डेढ़ साल से विभिन्न मदों में पैसे का भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन


पीयू प्रबंधन से इस मुद्दे को लेकर डिस्टिक्ट काउंसिल ऑफ पीसीसीटीयू की ओर से कई बार अपनी बात रखी गई। हालांकि इसके बावजूद भी इसको लेकर किसी  तरह का फैसला नहीं लिया गया। इसके बाद पीयू से एफिलिएटेड पंजाब सहित शहर के सभी कालेजों के शिक्षक परीक्षा प्रक्रिया को बाधित करने का निर्णय लिया। 23 अक्तूबर से एग्जामिनेशन से संबंधित हर फैसले का विरोध करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


दीपावली पर भी प्रबंधन ने दिखाया ठेंगा
 जहां फेस्टिवल सीजन में खुशियों मनाने को लेकर हर सरकारी और गैर सरकारी संस्था की ओर से सैलरी सहित अन्य मदो में भुगतान किए जा रहे हैं। वहीं पीयू प्रबंधन की ओर से दिपावली में भी करीबन दो हजार शिक्षकों को ठेेंगा दिखाया गया है। जिसका सीधा असर कॉलेज के बच्चों पर पड़ने वाला है। क्योंकि एग्जामिनेशन कार्य में शिक्षक भाग  नहीं लेंगे, तो उसे सही तरीके से संचालित कराना संभव नहीं हो पाएगा। इस कारण छात्रों का सेमेस्टर लेट होने की पूरे आसार नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed