{"_id":"6000452a24abfc7d6619705e","slug":"punjab-unit-of-bharatiya-kisan-union-boycott-bhupinder-singh-mann","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से अलग होने के बाद भी पंजाब में भूपिंदर सिंह मान का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से अलग होने के बाद भी पंजाब में भूपिंदर सिंह मान का बहिष्कार
Thu, 14 Jan 2021 07:00 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 14 Jan 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
खन्ना में किसान यूनियन के नेताओं ने की प्रेसवार्ता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भारतीय किसान यूनियन (मियांपुर) पंजाब के प्रधान बलदेव सिंह मियांपुर ने गुरुवार को खन्ना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन की पंजाब इकाई अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मान का पूरी तरह से बहिष्कार करती है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से कृषि कानूनों को लेकर बनाई गई कमेटी में भूपेंद्र सिंह मान को भी शामिल किया गया था। हालांकि गुरुवार को ही मान ने खुद को सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से अलग कर लिया है।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते हुए बलदेव सिंह मियांपुर ने कहा कि वह भूपेंद्र सिंह मान को अपनी यूनियन से अलग करते हैं। यूनियन से मान का कोई लेना देना नहीं होगा। भूपेंद्र सिंह मान जो भी फैसला लेंगे, वह उनका निजी फैसला माना जाएगा, जिसमें यूनियन का कोई सदस्य भागीदारी नहीं करेगा। मियांपुर ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मान ने कमेटी का सदस्य बनने से पहले यूनियन से कोई चर्चा नहीं की और यूनियन को अनदेखा किया। इसलिए यूनियन भी अब उन्हें नजरअंदाज करती है।
विज्ञापन
अंत में मियांपुर ने खेती कानूनों के विरोध में मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कानून जल्द वापस लेने की अपील की। वहीं भूपेंद्र सिंह मान की ओर से सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से खुद को अलग किए जाने के सवाल पर बलदेव सिंह ने कहा कि जब भूपेंद्र सिंह मान पंजाब आएंगे तो उनके साथ बैठकर इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद ही उनका बहिष्कार वापस लिए जाने पर फैसला होगा। फिलहाल उनका बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन