फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab uni

पीयू लाठीचार्ज: 5 पुलिस अधिकारियों को नोटिस

Tue, 25 Mar 2014 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 25 Mar 2014 11:19 AM IST
विज्ञापन
punjab uni
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) कैंपस में 18 मार्च को पुलिस अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज और उन पर ही केस दर्ज करने के मामले में पुलिस के पांच अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


यह नोटिस पुलिस कंपलेंट अथॉरिटी ने ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन के माध्यम से मिली छात्रों की शिकायत पर भेजा गया।

जिन पुलिस अधिकारियों को यह नोटिस जारी किया गया है उनमें आईजी आरपी उपाध्याय, एसएसएपी सुखचैन सिंह गिल, डीएसपी राजेश कालिया, सेक्टर-11 के थाना प्रभारी मलकीत सिंह और सेक्टर-14 पुलिस पोस्ट इंचार्ज शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने लाठीचार्ज के बाद पीयू के 9 छात्रों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इन छात्रों के वकील शिव मूर्ति यादव ने बताया कि सोमवार को ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन के माध्यम से यह केस पुलिस कंप्लेंट अथॉरटी चंडीगढ़ के पास डाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केस को स्वीकार कर लिया गया है। इस मामले की सुनवाई 26 अप्रैल को होगी। जिन छात्रों को प्रताड़ित किया गया था उनमें अर्शदीप सिंह, रविंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, धमेंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, रमनप्रीत सिंह, दमनप्रीत सिंह, सुचेंद्रपाल सिंह और साहिल बाटला शामिल हैं।


क्या है मामला

पीयू कैंपस में स्टूडेंट फॉर सोसाइटी(एसएफएस) की ओर से करीब 22 दिन से फीस बढ़ोतरी को लेकर वीसी दफ्तर के सामने शांतिपूर्व विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

18 मार्च को पुलिस ने भूख हड़ताल पर बैठे विद्यार्थियों पर ताबड़तोड़ लाठीचार्ज कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 9 विद्यार्थियों के खिलाफ पुलिस में लेडी कांस्टेबल के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया। इस मामले को लेकर कई दिन तक पीयू में जमकर बवाल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed