फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   punjab transfer, haryana transfer, punjab govt, haryana govt, transfer, police transfer

पंजाब और हरियाणा में बड़े स्तर पर तबादले, ये रही पूरी सूची

Fri, 27 May 2016 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 27 May 2016 12:16 PM IST
विज्ञापन
punjab transfer, haryana transfer, punjab govt, haryana govt, transfer, police transfer
हिमाचल में 16 पुलिस अफसरों के तबादले किए गए हैं। - फोटो : डेमो पिक
कानून व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से वीरवार को पंजाब सरकार ने 20 पीपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। डीएसपी वरियाम सिंह को डीएसपी जांच (लुधियाना ग्रामीण), मानसा के डीएसपी जांच सुरिंद्र कुमार को डीएसपी निहाल सिंह वाला, दविंद्र कुमार को डीएसपी जांच पटियाला, डीएसपी दलबीर सिंह को एसीपी वेस्ट जालंधर, सुभाष चंद्र को डीएसपी पीएसयू पंजाब, भगवंत सिंह को डीएसपी आईबी, रविंदरपाल सिंह को डीएसपी जंडियाला, जसविंदर सिंह को डीएसपी शाहकोट, सतनाम सिंह को डीएसपी हेडक्वार्टर फरीदकोट, पलविंदर सिंह को डीएसपी एसडी फिरोजपुर भेजा गया है।
विज्ञापन


वहीं, गुरजीतपाल सिंह को डीएसपी पीआरटीसी, कृष्ण कुमार को डीएसपी आपरेशन पटियाला, पूरण चंद को डीएसपी पांचवीं बटालियन, राजेश कुमार को डीएसपी विजिलेंस पंजाब, रणधीर सिंह को डीएसपी मलेरकोटला, गुरशरणजीत सिंह को डीएसपी हेडक्वार्टर लुधियाना (डीसीपीओ लुधियाना ग्रामीण का अतिरिक्त प्रभार), मुख्तियार सिंह को डीएसपी जांच फिरोजपुर, दीप कमल को डीएसपी फर्स्ट कमांडो पटियाला और लखबीर सिंह को डीएसपी जांच फरीदकोट बनाया गया है। एसपी-कम-डीसीपीओ मोगा अमरीक सिंह मिन्हास को असिस्टेंट कमांडेंट, पांचवीं आईआरबी अमृतसर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


हरियाणा में 13 जिला राजस्व अधिकारियों का तबादला  
हरियाणा सरकार ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के 13 जिला राजस्व अधिकारियों (डीआरओ)के नियुक्ति एवं स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत पलवल के डीआरओ राम सिंह को डीआरओ भिवानी, एलएओ शहरी संपदा (हिसार) सतीश कुमार यादव को डीआरओ गुड़गांव नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे ओम प्रकाश गोदारा को डीआरओ झज्जर बनाया गया है। जबकि महेंद्रगढ़ (नारनौल) के डीआरओ मनवीर सिंह को डीआरओ झज्जर (एक जून, 2016 से) नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे राजेन्द्र कुमार को डीआरओ रोहतक, जबकि रोहतक के डीआरओ सुभाष चन्द्र मेहता को डीआरओ कैथल नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जींद के डीआरओ महेंद्र कुमार को एलएओ, शहरी संपदा (हिसार)नियुक्त किया गया है। अंबाला के डीआरओ जीएस विर्क को एलएओ, लोक निर्माण (सिंचाई) अंबाला। लोक निर्माण (सिंचाई) अंबाला के एलएओ कैप्टन विनोद शर्मा को डीआरओ अंबाला और नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे एमएस सांगवान को डीआरओ जींद नियुक्त किया गया है। शहरी संपदा गुुड़गांव के एलएओ कुलबीर सिंह ढाका को डीआरओ मेवात, शहरी संपदा (फरीदाबाद) के एलएओ राजेन्द्र कुमार गहलोत को डीआरओ पलवल, जबकि रेवाड़ी के डीआरओ पीडी शर्मा को डीआरओ महेन्द्रगढ़ (नारनौंद) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed