{"_id":"58960c4c4f1c1bda17e81ea8","slug":"punjab-topped-on-google-the-day-was-fiercely-search","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल पर अव्वल रहा पंजाब, दिनभर जमकर किया गया सर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूगल पर अव्वल रहा पंजाब, दिनभर जमकर किया गया सर्च
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 15 Feb 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
गूगल ट्रेंड्स में पंजाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब और गोवा में शनिवार को विधानसभा चुनाव के दौरान देश भर की निगाह पंजाब पर टिकी थी। यही वजह रही कि गूगल पर लोगों ने पंजाब चुनाव को इतना सर्च किया कि यह दिनभर की ट्रेंडिंग सर्च में पहले नंबर पर रहा।
विज्ञापन
क्रेज इस कदर था कि लोग शनिवार तड़के करीब तीन बजे से ही पंजाब चुनाव के बारे में अपडेट के लिए सर्च करते दिखे। शाम 5.06 बजे 100 के स्केल पर 100 लोगों ने पंजाब चुनाव की जानकारी ली।
विज्ञापन
गूगल ट्रेंड्स के अनुसार पंजाब का ग्राफ गोवा की अपेक्षा ऊपर ही रहा। दिनभर औसतन 34 लोगों ने पंजाब और 12 लोगों ने गोवा चुनाव को सर्च किया। तड़के तीन बजे पंजाब चुनाव के बारे में 100 के स्केल पर 42 और गोवा चुनाव को 5 लोगों ने सर्च किया।
विज्ञापन
फिर सुबह 9.06 बजे पंजाब को 51 और गोवा को 20 लोगों ने जानकारी ली। शाम होते-होते पंजाब का सर्च ग्राफ टॉप पर पहुंच गया। 6.18 बजे 100 के स्केल पर 95 लोगों ने पंजाब चुनाव और 24 ने गोवा चुनाव के बारे में अपडेट लिए।