फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab to begin vaccination of teachers non teaching staff and students in 18 to 45 age group from June 21st

पंजाब सरकार का फैसला: 18 से 45 की उम्र वाले सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्कूल कर्मचारियों को लगेगी कोरोना वैक्सीन

Wed, 16 Jun 2021 01:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Jun 2021 01:08 AM IST
सार

पंजाब में अभी रात्रि कर्फ्यू रात 8 से सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। वीकेंड कर्फ्यू भी शनिवार रात 8 से सोमवार सुबह 5 बजे तक रहेगा। हालांकि कोरोना के घटते मामलों के बीच सरकार ने प्रदेश वासियों को बुधवार से पहले से ज्यादा ढील देने का फैसला लिया है। कोविड समीक्षा बैठक में सीएम ने टीकाकरण पर भी जोर दिया।

विज्ञापन
Punjab to begin vaccination of teachers non teaching staff and students in 18 to 45 age group  from June 21st
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : @capt_amarinder

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को स्वास्थ्य अधिकारियों को 21 जून से सभी स्कूलों व कॉलेजों के 18-45 वर्ष की आयुवर्ग वाले अध्यापकों, नॉन-टीचिंग स्टाफ और विद्यार्थियों का टीकाकरण शुरू करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने विभाग को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी सह-रोगों वाले, दिव्यांगों और सरकारी कर्मचारियों का प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण किया जाए।

विज्ञापन


उन्होंने कोविड समीक्षा बैठक में कहा कि आतिथ्य उद्योग, पार्लर और दुकानों, रेस्टोरेंट, जिम समेत सर्विस आउटलेटों के स्टाफ का जल्द टीकाकरण करवाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायिक अधिकारियों और वकीलों को भी टीकाकरण में प्राथमिकता दी जाए ताकि अदालती कामकाज सुरक्षित ढंग से फिर से शुरू हो सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को टीकाकरण के लिए बच्चे को दूध पिलाने वाली माताओं, जिनको टीकाकरण के लिए योग्य दर्शाया गया है, तक सक्रियता से पहुंच करने को कहा। 
विज्ञापन


टीकाकरण करवाने में पुरुषों और अन्यों के बीच में फर्क पर चिंता जाहिर करते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों को कारणों की पहचान करने और स्थिति को सुधारने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने आदेश दिए कि जिन शहरों, कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण/मृत्यु दर ज्यादा पाई गई है, वहां वार्ड और गांव स्तर पर मुहिम चलाई जाए, ताकि इन क्षेत्रों में टीकाकरण को प्राथमिकता दी जा सके। पंजाब देश का शायद एकमात्र राज्य है, जिसने 18-45 उम्र वर्ग के लिए एक टीकाकरण रणनीति बनाई है, जिसमें गरीबों और जरूरतमंदों को प्राथमिकता दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में स्वास्थ्य सचिव हुसन लाल ने बताया कि राज्य को 18-45 उम्र वर्ग के लिए अब तक कोविशील्ड की 586000 खुराकें प्राप्त हुई हैं, जिसमें से 530610 का इस्तेमाल किया जा चुका है और राज्य के पास 55390 खुराकों का स्टाक है। इसके साथ ही कोवाक्सिन की 150850 खुराकें प्राप्त हुई हैं और 66040 का इस्तेमाल हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed