{"_id":"590c83fd4f1c1bb9348b4582","slug":"punjab-to-axe-pathankot-tainted-sp-salwinder-singh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट हमले के दागी SP पर एक्शन, सर्विस से निकालने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट हमले के दागी SP पर एक्शन, सर्विस से निकालने की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 06 May 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
पूर्व एसपी सलविंदर सिंह पर गिर सकती है गाज
- फोटो : File Photo
पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले में कथित तौर पर आतंकियों की मदद करने वाले एसपी सलविन्दर पर गाज गिरने वाली है। सूत्रों के मुताबिक सरकार सलविन्दर सिंह की सेवा खत्म करने वाली है।
पिछले साल जनवरी में पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले में कथित तौर पर आतंकवादियों की मदद करने वाले पंजाब पुलिस के विवादित एसपी सलविन्दर सिंह को सेवा से निकाला जा सकता है। जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने 2 जनवरी 2016 को एयरबेस पर पहुंचने के लिए सलविन्दर की आधिकारिक गाड़ी का इस्तेमाल किया था।
नैशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी सलविन्दर के 4 बार पूछताछ कर चुकी हैऔर उसका लाई डिटेक्टर टेस्ट भी हो चुका है। आतंकी हमले में 7 जवान शहीद हुए थे, हालांकि उसने अटैक में शामिल रहने से साफ तौर पर इंकार किया है। एनआईए ने अपनी चार्जशीट में सलविन्दर को गवाह बनाया। लेकिन संसदीय पैनल की रिपोर्ट में आतंकियों द्वारा उन्हें छोड़ दिए जाने पर सवाल उठाते हुए इसे संदिग्ध बताया।

Trending Videos
इस बड़ी वजह है सलविन्दर सिंह पर एक्शन संभव
दागी एसपी सलविन्दर पर गाज गिराने की तैयारी
- फोटो : file photo
सलविन्दर को निकालने का नोट, कानूनी सलाह के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) और गृह विभाग द्वारा तैयार किया गया। उनकी बर्खास्तगी के 5 कारणों में से दो गंभीर किस्म के थे, जिसमें एक लेडी कॉन्स्टेबल के द्वारा यौन शोष्ण का आरोप भी है। इन कारणों में हमले में सलविन्दर की भूमिका के बारे में कुछ भी नहीं है।
सलविन्दर के रिटायरमेंट में आठ साल अभी बाकी हैं। पिछले वर्ष अक्टूबर में शिरोमणी अकाली दल की सरकार ने उसे ड्रग्स के कारोबार में शामिल रहने की वजह से निलंबित कर दिया था। निष्कालन के कारणों में दो बार ड्यूटी से लंबे समय के लिए अनुपस्थित रहना भी है।
बता दें कि उस वक्त गुरदासपुर के एसपी को उनके दो साथियों के साथ गाड़ी समेत कथित तौर पर किडनैप कर लिया। अब एसपी शक के घेरे में हैं।