{"_id":"59020a4a4f1c1b806f8b4569","slug":"punjab-terrorist-links-with-europe","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निक्का को यूरोप के देशों से होती थी फंडिंग, निशाने पर थे कई लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निक्का को यूरोप के देशों से होती थी फंडिंग, निशाने पर थे कई लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Fri, 28 Apr 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध आतंकी मनजिंदर सिंह उर्फ निक्का पर खुलासा
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काउंटर इंटेलीजेंस और जिला पुलिस के ज्वाइंट आपरेशन के दौरान कुछ दिन पहले गिरफ्तार किए गए बब्बर खालसा के संदिग्ध आतंकी मनजिंदर सिंह उर्फ निक्का ने पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आतंकी निक्का के यूरोप के कई देशों में संपर्क थे। वह लगातार उनसे बात भी करता था और वहीं से उसे फंडिंग हो रही थी।
पुलिस अब जांच कर रही है कि निक्का को यूरोप के कौन-कौन से देशों से फंडिंग हो रही थी। इसके अलावा निक्का के निशाने पर कई बड़े लोग थे और वह पंजाब में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। वीरवार को कड़ी सुरक्षा के बीच आतंकी निक्का को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस की कई टीमें आतंकी निक्का से पूछताछ कर रही हैं।

यूरोप के कई देशों से निक्का को फंडिंग
संदिग्ध आतंकी मनजिंदर सिंह उर्फ निक्का पर खुलासा
- फोटो : Demo Pic
काउंटर इटेलीजेंस के डीएसपी रवनीश चौधरी ने कहा कि यूरोप के कई देशों से निक्का को फंडिंग हो रही थी, जिसकी पूरी डिटेल निकाली जा रही है। आतंकी निक्का पंजाब में बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। उसके निशाने पर पंजाब के कई बड़े लोग थे।
जिसमें राजनीतिक और धार्मिक लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि निक्का पुलिस के सवालों के गोलमोल जवाब दे रहा है, जिससे काफी परेशानी हो रही है। पुलिस की टीमें निक्का से पूछताछ कर पता लगा रही हैं कि पंजाब में उसके साथ कौन कौन लोग जुड़े हैं और वह किन लोगों के संपर्क में था।