खुलासा: आतंकियों के निशाने पर थी अमरनाथ यात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के गुरदास में आतंकी हमला करने वाले आतंकी दरअसल अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाना चाहते थे। बालटाल में बादल फटने से हुई तबाही के कारण बहुत से लोग यात्रा पर नहीं जा रहे हैं, जिस कारण आतंकियों ने गुरदासपुर के दीनानगर पुलिस चौकी को ही निशाना बना लिया।
इंटेलीजेंस की खुफिया रिपोर्ट यही इशारा करती है। इस बार खुफिया रिपोर्ट थी कि आतंकवादी अमरनाथ यात्रा प्रभावित करने के लिए यात्रियों को अपना निशाना बनाएंगे।
खुफिया सूत्रों के मुताबिक पंजाब, राजस्थान व अन्य जिलों से आने वाले शिव भक्त अमरनाथ की यात्रा के लिए गुरदासपुर के रास्ते से ही गुजरते हैं। आतंकियों ने यात्रियों को निशाना बनाने के लिए गुरदासपुर जिला ही चुना था।
अमरनाथ यात्रा और प्रभावित
बालटाल में एक सप्ताह के भीतर दो बार बादल फटने से हुई तबाही को देखते हुए बहुत से लोग अमरनाथ यात्रा के लिए नहीं जा रहे हैं। इस कारण गुरदासपुर के रास्ते पर आतंकियों को शिव भक्त नहीं मिले। आतंकी अपनी पूरी तैयारी कर सोमवार सुबह गुरदासपुर पहुंचे। आतंकियों ने दहशत फैलाने के लिए दीनानगर की पुलिस चौकी को ही अपना निशाना बना लिया।
गुरदासपुर में हुए आतंकी हमले के बाद अमरनाथ यात्रा और प्रभावित हुई है। बहुत से लोग डर के मारे यात्रा पर नहीं जा रहे। ज्ञात हो कि पिछले साल ही कठुआ में आतंकियों ने रास्ते से गुजरने वाले लोगों को अपना निशाना बनाया था, उसी तरह गुरदासपुर में भी आतंकियों ने वारदात को अंजाम दिया है।