फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Technical University, placement agency services

पंजाब के दो तकनीकी विश्वविद्यालय लेंगे प्लेसमेंट एजेंसी की सेवाएं

Tue, 12 Apr 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Tue, 12 Apr 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
 Punjab Technical University, placement agency services
स्टूडेंट - फोटो : Demo pic
पंजाब के दोनों तकनीकी विश्वविद्यालयों ने प्लेसमेंट एजेंसी की सेवाएं लेने का फैसला किया है। इसकेसाथ ही इंडस्ट्री की मांग केमुताबिक अगले सत्र से नए कोर्स शुरू करने का भी फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


महाराजा रणजीत सिंह यूनिवर्सिटी और आईकेगुजराल यूनिवर्सिटी ने इस संबंध में फैसला किया। महाराजा रणजीत सिंह तकनीकी यूनिवर्सिटी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक चेयरमैन और मुख्य सचिव सर्वेश कौशल की प्रधानगी में हुई, जिसमें फैसला किया है कि सभी भर्तियों और प्रमोशन में यूजीसी गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन


शिक्षा का स्तर बढ़ा कर विद्यार्थियों के प्लेसमेंट में सुधार किया जाएगा। यूनिवर्सिटी के वीसी एमपी सिंह ईशर ने कहा कि मार्च में ही प्लेसमेंट फेयर आयोजित किया गया था, जिसमें 59 स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगला प्लेसमेंट कैंप 21-22 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि प्लेसमेंट सेल के संचालन को मैनेजमेंट प्रोफेशनल की नियुक्ति की जाए। उद्यमियों, सीआईआई, फिक्की, पीएचडी चेंबर और शिक्षाविदों की कमेटी गठित की गई, जोकि प्लेसमेंट गतिविधियों पर यूनिवर्सिटी को सुझाव देगी।


क्लाउड कंप्यूटिंग, बायो मैकेनिक्स जैसे कोर्स शुरू करने का फैसला किया गया, जिनकी इंडस्ट्री में मांग है। मुख्य सचिव ने दोनों यूनिवर्सिटी को एक साल में ऑनलाइन दाखिला व काउंसलिंग सिस्टम विकसित करने को कहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed