{"_id":"61f296a0d48f0a0af1776453","slug":"punjab-students-studying-in-pu-will-get-internet-allowance-chandigarh-news-pkl4402983159","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में पढ़ रहे पंजाब के विद्यार्थियों को मिलेगा इंटरनेट भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू में पढ़ रहे पंजाब के विद्यार्थियों को मिलेगा इंटरनेट भत्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे पंजाब के रहने वाले विद्यार्थियों को इंटरनेट भत्ता दिया जाएगा। इसके लिए कई विभागों के चेयरपर्सन ने विद्यार्थियों को नोटिस भेज दिया है। यह भत्ता पंजाब उच्च शिक्षा और भाषा विभाग की ओर से दिया जाएगा। कोरोना महामारी के कारण पिछले दो साल से ऑनलाइन पढ़ाई में आ रही मुश्किलों को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है।
विद्यार्थियों को जारी नोटिस के अनुसार यह भत्ता सिर्फ पंजाब के विद्यार्थियों के लिए हैं। भत्ते की राशि दो हजार रुपये हैं। यह सीधा विद्यार्थी के खाते में भेजी जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को कोई परेशानी न झेलनी पड़े। विद्यार्थियों को आवेदन फॉर्म भरते समय रिहायशी प्रमाण पत्र और बैंक खाता नंबर की जानकारी भी देनी होगी। पंजाब सरकार यह भत्ता यूनिवर्सिटी, सरकारी कॉलेजों, निजी एडेड कॉलेजों और कंसीट्यूएंट कॉलेजों के सभी विद्यार्थियों को दे रही है। पीयू के कई विभागों ने इसे लेकर नोटिस और इंटरनेट भत्ते का आवेदन फॉर्म विभागों की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। विद्यार्थी आवेदन फॉर्म भर कर विभाग में एक फरवरी तक जमा करवा सकते हैं। इसके बाद विभाग को विद्यार्थियों से मिले आवेदन फॉर्म पंजाब उच्च शिक्षा विभाग को जमा करवाने होंगे।