फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab stopped Haryana water from Bhakra Canal

पानी पर रार: पंजाब ने भाखड़ा नहर से रोका हरियाणा का पानी, सीएम सैनी ने कही ये बात

Tue, 29 Apr 2025 09:45 PM IST
शाहिल शर्मा हरियाणा ब्यूरो, चंडीगढ़
हरियाणा ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 29 Apr 2025 09:45 PM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भाजपा पंजाब के पानी पर डाका डालने के लिए चाल चल रही है जिसे हम कामयाब नहीं होने देंगे। भाजपा जबरन दबाव बना रही है कि भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के जरिए हरियाणा को ज्यादा पानी दिया जाए

विज्ञापन
Punjab stopped Haryana water from Bhakra Canal
नायब सैनी ने भगवंत मान पर साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानी के मुद्दे पर पंजाब और हरियाणा के बीच एक बार फिर टकराव की स्थिति बन गई है। पंजाब ने 15 दिन पहले भाखड़ा नहर से हरियाणा को दिए जाने वाले 9500 क्यूसेक पानी में कटौती कर 4000 क्यूसेक कर दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कहा कि हरियाणा अपने हिस्से का पानी दो माह पहले ही इस्तेमाल कर चुका है। अब उनके पास किसी को देने के लिए एक बूंद फालतू पानी नहीं है।

विज्ञापन


पंजाब के इस कदम से हरियाणा के 14 जिलों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होने लगी है। आने वाले दिनों में संकट बढ़ सकता है। हरियाणा सरकार ने पंजाब के फैसले पर कड़ी आपत्ति जताते हुए शर्तों के हिसाब से पानी देने को कहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, यह फैसला ठीक नहीं है। हरियाणा ने इस बारे में केंद्र से बात की है।
विज्ञापन


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भाजपा पंजाब के पानी पर डाका डालने के लिए चाल चल रही है जिसे हम कामयाब नहीं होने देंगे। भाजपा जबरन दबाव बना रही है कि भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के जरिए हरियाणा को ज्यादा पानी दिया जाए जबकि, हरियाणा अपने हिस्से का सारा पानी इस्तेमाल कर चुका है। उन्होंने कहा कि पानी का जो हिसाब-किताब होता है, वह 21 मई से शुरू होकर अगले साल की 21 मई तक का होता है। इसमें कोटा फिक्स होता है कि पंजाब ने जो एग्रीमेंट किए हैं, उसके मुताबिक एक साल में कितना पानी हरियाणा और कितना राजस्थान को देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों हुई बीबीएमबी की बैठक से यह विवाद शुरू हुआ। बैठक में हरियाणा ने अपने अधिकतर हिस्सों में पानी की किल्लत का हवाला देते हुए 8500 क्यूसेक पानी देने की मांग रखी। सीएम नायब सैनी ने भी पंजाब सीएम के समक्ष मुद्दा उठाते हुए कहा था कि पहले भी हरियाणा को मई और जून माह में 9500 क्यूसेक पानी दिया जाता था। इस पर पंजाब के सीएम ने कहा कि हरियाणा को मानवता के आधार पर 4 हजार क्यूसेक पानी दिया जा रहा है। इससे ज्यादा पानी नहीं देंगे, क्योंकि हरियाणा पहले ही अपने हिस्से से ज्यादा 103 फीसदी पानी इस्तेमाल कर चुका है।

राजनीति चमकाने के लिए जनता को भ्रमित कर रहे पंजाब के सीएम : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के जल वितरण पर दिए गए बयान को आश्चर्यजनक बताया। उन्होंने कहा कि 26 अप्रैल को उन्होंने खुद भगवंत मान को फोन पर बताया था कि बीबीएमबी की टेक्निकल कमेटी ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान को पानी छोड़ने का जो निर्णय 23 अप्रैल को लिया था, उसके क्रियान्वयन में पंजाब के अधिकारी आनाकानी कर रहे हैं। तब उन्होंने आश्वासन दिया था कि वे तुरंत अपने अधिकारियों को निर्देश देकर अगले दिन सुबह तक उन द्वारा क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। लेकिन 27 अप्रैल तक पंजाब के अधिकारियों ने कुछ नहीं किया तो उन्होंने भगवंत मान को पत्र लिखकर इन तथ्यों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 48 घंटे बाद भी पत्र का जवाब देने की बजाय मान साहब ने वीडियो जारी करके अपनी राजनीति चमकाने और जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed