{"_id":"6315a6d5867eac6aac3dca40","slug":"punjab-sports-minister-spoke-to-cricketer-arshdeep-singh-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशिया कप: अर्शदीप सिंह को बनाया जा रहा निशाना, खेल मंत्री ने परिवार से की बात, कहा- देश आपके साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशिया कप: अर्शदीप सिंह को बनाया जा रहा निशाना, खेल मंत्री ने परिवार से की बात, कहा- देश आपके साथ
Mon, 05 Sep 2022 01:05 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 05 Sep 2022 01:05 PM IST
सार
भारत बनाम पाकिस्तान के मैच में अर्शदीप ने आसिफ अली का कैच छोड़ दिया। इसके बाद आसिफ अली ने आठ गेंद में 16 रन बनाकर मैच पलट दिया। पाकिस्तान के आसिफ अली को जीवनदान देना भारी पड़ गया और इसी वजह से भारत को मैच हारना पड़ा।
विज्ञापन
क्रिकेटर अर्शदीप का स्वागत करते खेल मंत्री मीत हेयर।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विस्तार
एशिया कप में भारत की हार के बाद क्रिकेटर अर्शदीप सिंह को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जा रहा है। वहीं कई हस्तियां भी अर्शदीप सिंह के बचाव में उतरी हैं। रविवार को पाकिस्तान ने दुबई में एशिया कप के पहले सुपर-4 गेम में भारत को पांच विकेट से मात दी है।
विज्ञापन
इसके बाद से ही अर्शदीप को निशाना बनाया जा रहा है। इस पूरे मामले को लेकर पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की माता बलजीत कौर से बात की। वह इस समय दुबई में हैं। खेल मंत्री ने कहा कि पंजाब और पूरा देश अर्शदीप सिंह के साथ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अर्शदीप सिंह के देश लौटने पर उनका व्यक्तिगत रूप से स्वागत करेंगे। अर्शदीप देश के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। टीम का कप्तान उन्हें महत्वपूर्ण मौकों पर गेंदबाजी करवाता है। अर्शदीप सिंह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। खेल मंत्री ने एशिया कप में बचे बाकी में टीम के बेहतर प्रदर्शन की कामना की।
विज्ञापन
कैच छोड़ने पर अर्शदीप निशाने पर
दरअसल, भारत बनाम पाकिस्तान के मैच में अर्शदीप ने आसिफ अली का कैच छोड़ दिया। इसके बाद आसिफ अली ने आठ गेंद में 16 रन बनाकर मैच पलट दिया। पाकिस्तान के आसिफ अली को जीवनदान देना भारी पड़ गया और इसी वजह से भारत को मैच हारना पड़ा। इस समय आसिफ अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे।
अर्शदीप ने रवि बिश्नोई की गेंद पर उनका लॉलीपॉप कैच टपकाया और उन्होंने आठ गेंद में 16 रन बनाकर पाकिस्तान को जीत दिला दी। भुवनेश्वर ने 19वें ओवर में 19 रन खर्च कर दिए और आखिरी ओवर में अर्शदीप के पास सिर्फ सात रन थे। ऐसे में भारत की हार तय हो गई थी।
बचाव में उतरे हरभजन सिंह
हरभजन सिंह ने ट्वीट कर अर्शदीप सिंह का बचाव किया। उन्होंने कहा कि नौजवान अर्शदीप की निंदा करना बंद करें। कोई कैच को जान बूझकर नहीं छोड़ता है। भारत के खिलाड़ियों पर गर्व है। पाकिस्तान ने अच्छा खेला है। टीम और अर्श को लेकर जो घटिया बातें हो रही हैं, वे शर्मनाक है। अर्श सोना है।
Stop criticising young @arshdeepsinghh No one drop the catch purposely..we are proud of our 🇮🇳 boys .. Pakistan played better.. shame on such people who r putting our own guys down by saying cheap things on this platform bout arsh and team.. Arsh is GOLD🇮🇳
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) September 4, 2022