बढ़ी ठंड: पंजाब के स्कूलों में 24 से 31 दिसंबर तक सर्दी की छुट्टियां, सभी स्कूलों पर लागू होंगे आदेश
शिक्षा विभाग की तरफ से जारी आदेश सरकारी, प्राइवेट एडेड व मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होंगे। यह आदेश डायरेक्टर शिक्षा विभाग की तरफ से जारी किए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। सभी स्कूल 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। इस संबंधी शिक्षा विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए हैं जिन्हें तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। नियमों का पालन न करने वाले स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार को हुई थी उच्च अधिकारियों की मीटिंग
शुक्रवार से अचानक पंजाब में सर्दी बढ़ गई है। इसके अलावा ओमिक्रॉन का खतरा भी बना हुआ है। ऐसे में शिक्षा विभाग भी बच्चों की सेहत को लेकर काफी गंभीर हो गया। इसी मामले में सोमवार को उच्च अधिकारियों की मीटिंग हुई जिसमें इस मामले पर गंभीरता से विचार किया गया। इसके बाद स्कूलों में छुट्टियों संबंधी आदेश जारी किए गए हैं।
शिक्षा विभाग की तरफ से जारी आदेश सरकारी, प्राइवेट एडेड व मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होंगे। यह आदेश डायरेक्टर शिक्षा विभाग की तरफ से जारी किए गए हैं। इससे पहले चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने बीस दिसंबर से सात जनवरी तक विंटर वेकेशन का एलान कर दिया था। हालांकि वहां पर कुछ स्कूल इसका विरोध कर रहे हैं।