{"_id":"647051f3255d3d413a0a0fe3","slug":"punjab-school-education-board-extended-admission-date-till-may-31-for-5th-8th-and-12th-class-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: 5वीं, 8वीं और 12वीं में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को राहत, पीएसईबी ने 31 मई तक बढ़ाई दाखिला तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: 5वीं, 8वीं और 12वीं में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को राहत, पीएसईबी ने 31 मई तक बढ़ाई दाखिला तिथि
Fri, 26 May 2023 12:11 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 26 May 2023 12:11 PM IST
सार
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से राज्य के सभी सरकारी, एडेड, एसोसिएट और निजी स्कूलों में 5वीं, 8वीं और 12 वीं कक्षा में दाखिले के लिए 15 मई तिथि तय की गई थी। लेकिन काफी छात्र दाखिला लेने से वंचित रह गए थे।
विज्ञापन
पीएसईबी पंजाब बोर्ड
- फोटो : PSEB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने कक्षा 5वीं, 8वीं और 12वीं में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। अब इन कक्षाओं में छात्र 31 मई तक दाखिला ले पाएंगे। बोर्ड की तरफ से सभी स्कूलों को आदेश की कॉपी भेज दी गई है। नियम तोड़ने वाले स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से राज्य के सभी सरकारी, एडेड, एसोसिएट और निजी स्कूलों में 5वीं, 8वीं और 12 वीं कक्षा में दाखिले के लिए 15 मई तिथि तय की गई थी। लेकिन काफी छात्र दाखिला लेने से वंचित रह गए थे। रोज इस तरह के कई छात्र पीएसईबी मुख्यालय में पहुंच रहे थे। इसके बाद पीएसईबी मैनेजमेंट के ध्यान में मामला लाया गया।
इसके बाद विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए बोर्ड ने दाखिला तिथि बढ़ाने का फैसला लिया है। बोर्ड की तरफ से सभी स्कूलों को आदेश दिए गए है कि इस आदेश का पालन किया जाए। नियम तोड़ने पर स्कूलों पर कार्रवाई होगी। याद रहे कि राज्य में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार आई है, तब से सरकार की तरफ से कोशिश की जा रही है कि आम लोगों को परेशानी न उठानी पड़े। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि बोर्ड द्वारा लेट फीस के रूप में वसूली जाने वाली फीसें काफी अधिक हैं। इससे विद्यार्थियों और उनके परिजनों पर बोझ पड़ता है। पीएसईबी मैनेजमेंट को इस दिशा में भी कदम बढ़ाना चाहिए।