फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Scholarship Scam Inquiry

वजीफा घोटाला: शिकायत से जुड़े सबूतों का इंतजार, तीन आईएएस अफसरों की कमेटी शुरू करेगी जांच

Thu, 10 Sep 2020 11:43 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 10 Sep 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
Punjab Scholarship Scam Inquiry
प्रतीकात्मक तस्वीर
करोड़ों रुपये के कथित पोस्ट मैट्रिक वजीफा घोटाले की जांच काफी विचित्र स्थिति में है। समाज कल्याण विभाग के एसीएस अपनी शिकायत मुख्य सचिव को सौंपने के बाद से अब तक अपने कार्यालय ही नहीं आए हैं। उधर, विभाग के मंत्री साधू सिंह धर्मसोत जिन पर कथित घोटाले के आरोप लगाए गए हैं, पूरे विश्वास से साथ एलान कर रहे हैं कि वे हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं क्योंकि वे बेकसूर हैं।
विज्ञापन


दूसरी तरफ जांच कर रहे तीन अधिकारियों की कमेटी हर रोज मीटिंग करती है और चर्चा करती है, लेकिन अब तक घोटाले के आरोपों संबंधी डाटा वाले दस्तावेज उन तक नहीं पहुंचे हैं। कमेटी ने समाज कल्याण विभाग के निदेशक से संबंधित डाटा के दस्तावेज मांगे हैं, जो अब तक कमेटी को नहीं मिले हैं। ऐसे में कमेटी की समस्या यह है कि वह जांच कहां से शुरू करे।
विज्ञापन


शिकायत पत्र के आधार पर अगर एसीएस और मंत्री को बुलाया जाए तो उनसे किन दस्तावेजों के आधार पर बात की जाए, क्योंकि सबसे पहले शिकायत पत्र की सत्यता जानना जरूरी है, जो दस्तावेजों से ही साबित हो सकती है। कमेटी को मुख्य सचिव ने तीन दिन में रिपोर्ट सौंपने को कहा था जिसकी अवधि गत शनिवार को समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी के एक अधिकारी ने बताया कि दस्तावेजों के आधार पर ही उन बैंक खातों की भी जांच करनी होगी, जिनसे कथित पैसे की निकासी हुई है और यह पैसा किन बैंक खातों में ट्रांसफर हुआ है, उन संस्थानों या व्यक्तियों से भी पूछताछ जरूरी होगी। फिर भी अधिकारी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह जांच अगले हफ्ते तक पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed