फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab, sangrur, rain

बारिश, तेज आंधी से धान को नुकसान

Tue, 14 Oct 2014 09:59 PM IST
अमर उजाला संगरूर
अमर उजाला संगरूर Updated Tue, 14 Oct 2014 09:59 PM IST
विज्ञापन
punjab, sangrur, rain
सोमवार आधी रात तेज बारिश के साथ आई आंधी ने एक बार किसानों की चिंताएं बढ़ा दीं हैं।
विज्ञापन


बारिश के कारण जहां कई मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ा किसानों का धान भीग गया, वहीं तेज आंधी ने खेतों में लहराती धान की फसल को बिछा दिया। इससे किसानों के चेहरों पर मायूसी साफ झलकती नजर आई। मंगलवार सुबह अपने भीगे धान को सुखाने में जुटे किसान बेहद दुखी नजर आए।

इन दिनों अनाज मंडी में धान की आमद काफी तेजी है। मंडी में खुले आसमान तले ज्यादातर किसानों का धान बारिश के कारण भीग गया। मंडी में किसानों का कहना था कि धान को ढकने के लिए उन्हें मुहैया करवाई गई तिरपालें भी फटी हुई थी।
विज्ञापन


दूसरी तरफ, जिले के गांव माझा, माझी, तूड़ी, नकटे, बींबड़, भट्टीवाल कलां और बलियाल आदि गांवों में किसानों द्वारा लगाए धान की 1121 किस्म का बारिश और तेज हवाओं के कारण सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। किसान सुखदेव सिंह, भरपूर सिंह, केवल सिंह, जरनैल सिंह नकटे, मिश्रा सिंह ने बताया कि बारिश ने उनकी फसलों का भारी नुकसान किया है। भवानीगढ़ मंडी के आढ़ती शमरिंदर गर्ग, वरिंदर मित्तल, मंगत शर्मा ने कहा कि बारिश से धान को बचाने के लिए उन्होंने किसानों के साथ बोरियों को ढक दिया था, जिससे काफी हद तक धान भीगने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पंजाब किसान और मजदूर सेल के उपाध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि मंडियों में खरीद प्रबंधों की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों को अब भीगे धान को सुखाने में न जाने कितना समय और मंडियों में गुजारना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed