{"_id":"261c735d147a7275df2e874d7218cdae","slug":"punjab-sangrur-congress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगरूर में यूथ कांग्रेसियों ने रोष प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगरूर में यूथ कांग्रेसियों ने रोष प्रदर्शन किया
अमर उजाला संगरूर
Updated Wed, 26 Nov 2014 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला संगरूर। पिछले साल तरतारन में दिनदहाड़े सड़क पर दलित लड़की की पुलिस मुलाजिमों द्वारा की गई मारपीट की रिकार्डिंग करने वाला व्यक्ति के लापता होने के रोष में पंजाब यूथ कांग्रेस की महासचिव पूनम कांगड़ा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
उन्होंने भगवान वाल्मीकि चौक में हाईवे रोड पर ट्रैफिक जाम करके अपना रोष जाहिर किया। इससे पहले यूथ कांग्रेस के वर्करों ने शहर में रोष मार्च भी निकाला।
इस मौके पर पूनम कांगड़ा ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। सरेआम लोगों पर अत्याचार किया जा रहा है। एक दलित लड़की को इंसाफ दिलाने के लिए तरनतारन के जगजीत सिंह द्वारा रिकार्डिंग की गई थी। इस कारण पुलिस और पंजाब सरकार उसकी दुश्मन बनी हुई है।
लड़की से मारपीट के गवाह जगजीत सिंह के साथ सुरक्षा कर्मी होने के बावजूद उसे लापता हुए छह दिन बीत गए हैं। अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस सिर्फ पर्चा दर्ज करके खानापूर्ति कर रही है। उसे तलाश करने के लिए प्रयास नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सिर्फ तरतारन की ही बात नहीं, सुप्रीम कोर्ट द्वारा किए गए खुलासे के दौरान पंजाब में 2011 से 2013 तक 1740 बच्चे भी संदिग्ध हालात में लापता हैं, जिन्हें ढूंढने में पुलिस प्रशासन नाकाम रहा है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दस दिन में तरतारन के लापता जगजीत सिंह को ढूंढा न गया तो संघर्ष को तेज कर दिया जाएगा और पंजाब सरकार व पुलिस प्रशासन के पुतले जलाए जाएंगे।