{"_id":"5e7e3fc08ebc3e6fcb32571c","slug":"punjab-s-agriculture-and-farmers-welfare-department-sets-up-control-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरसः कर्फ्यू के बीच पंजाब में जरूरी वस्तुओं की सप्लाई को स्थापित किए गए कंट्रोल रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरसः कर्फ्यू के बीच पंजाब में जरूरी वस्तुओं की सप्लाई को स्थापित किए गए कंट्रोल रूम
Sat, 28 Mar 2020 11:32 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 28 Mar 2020 11:32 AM IST
सार
- फल, सब्जियों, दूध आदि के वाहनों की आवाजाही होगी सुनिश्चित।
- कंट्रोल रूम के दो मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भी हुई जारी।
- 7986164174, 9877937725 और ई-मेल fruit.veg.control@punjab.gov.in
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से सप्लाई चेन में किसी तरह का व्यवधान न आने देने के उद्देश्य से राज्य में एक कंट्रोल रूप स्थापित कर दिया है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कंट्रोल रूम को फल, सब्जियां, दूध व डेयरी उत्पाद और अन्य जरूरी सामान ले जाने वाले वाहनों और फूड व मिल्क प्रोसेसिंग उद्योग तक कच्चे माल व पैकिंग सामग्री पहुंचाने के अलावा तैयार खाने-पीने की वस्तुएं रिटेलर व उपभोक्ताओं तक ले जाने वाले वाहनों की अंतराज्यीय आवाजाही को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम पशुओं के चारे, खाद्य पदार्थ और ईंधन जैसे कोयले की आवाजाही को भी सुनिश्चित करेगा। प्रवक्ता ने बताया कि बागवानी विभाग के सचिव गगनदीप सिंह बराड़ कंट्रोल रूम का नियंत्रण संभालेंगे। वे फूड प्रोसेसिंग मंत्रालय के साथ संपर्क कायम रखने के लिए राज्य सरकार के नोडल अधिकारी भी होंगे। प्रवक्ता ने बताया कि कंट्रोल रूम के इंचार्ज अधिकारी सप्लाई चेन में रुकावट आदि दूर करने के लिए राज्य और इससे बाहर प्रशासनिक अधिकारियों, ट्रांसपोर्ट और पुलिस के साथ तालमेल करेंगे। यह कंट्रोल रूम सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक और अगले आदेश तक काम करेगा।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम में इन अफसरों की भी नियुक्ति
मंडी बोर्ड के चीफ इंजीनियर हरप्रीत सिंह बराड़ (9817091234) को कंट्रोल रूम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है जबकि अन्य अधिकारियों में जीएम प्रोजेक्ट जीएस रंधावा (9876603411), जीएम फाइनेंस मुकेश जुनेजा (9646300190), सीजीएम सिकंदर सिंह (9814015088), चीफ इंजीनियर बीएस धनोआ (9988870414), डीजीएम इनफोर्समेंट सुखबीर सिंह सोढी (9814038537) और डीजीएम इस्टेट परमजीत सिंह (9646016163) को भी कंट्रोल रूम में लगाया गया है। इन सभी अधिकारियों को तुरंत ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा गया है। इन अधिकारियों के साथ पंजाब मंडी बोर्ड के कुछ अन्य अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन